Ranchi News : झारखंड में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है. मौसम विभाग की ओर से जारी मौसम बुलेटिन के अनुसार, रांची में न्यूनतम तापमान गिरकर 9.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. यह सामान्य से 1.8 डिग्री कम है. पिछले 24 घंटे में रांची के न्यूनतम तापमान में 2.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है. वहीं, अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.9 डिग्री कम है.
इसे भी पढ़ें...
राज्य में चाईबासा सबसे गर्म रहा. यहां अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और डाल्टेनगंज में 27.2 डिग्री रहा. बोकारो में अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री दर्ज किया गया.
रांची में रात का तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री कम
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, रांची में दिन और रात दोनों समय तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है. वहीं, जमशेदपुर में न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक है. डाल्टेनगंज में न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री, बोकारो में 12.1 डिग्री और चाईबासा में 12.2 डिग्री रहा.
हजारीबाग और बोकारो में अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री दर्ज किया गया. खूंटी और लातेहार में 26.7 डिग्री, सरायकेला में 27.4 डिग्री और दुमका में 27.1 डिग्री तापमान रहा. वहीं, गुमला में अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री दर्ज किया गया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

