Search

 
 
 

MMDR का झारखंड पर असर-1 : JMBL सेस पर केंद्र की शर्तों से राजस्व पर संकट

Ranchi News : राज्य के विभागीय आकलन में इसे संवैधानिक अधिकारों से जोड़कर देखा गया है. 25 जुलाई 2024 को सुप्रीम कोर्ट की नौ न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने Mineral Area Development Authority बनाम SAIL मामले में राज्यों के भूमि पर कर लगाने के अधिकार को स्पष्ट किया था. राज्य का तर्क है कि संविधान की राज्य सूची की प्रविष्टि 49 के तहत मिले अधिकारों पर केंद्रीय कानून से शर्तें लगाना संघीय व्यवस्था के लिए गंभीर सवाल खड़े करता है.
 
सिंबोलिक फोटो

Ranchi News : खनिज संपदा से समृद्ध झारखंड के सामने MMDR संशोधन अधिनियम, 2026 से वित्तीय और संवैधानिक चुनौती खड़ी हो गई है. नए प्रावधानों से राज्य को झारखंड खनिज धारित भूमि उपकर (JMBL Cess) के माध्यम से मिलने वाले राजस्व पर असर पड़ने की आशंका है.

 

इसे भी पढ़ें...

 

मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत विभागीय आकलन में प्रतिवर्ष करीब 13 हजार करोड़ रुपये के संभावित राजस्व जोखिम का उल्लेख किया गया है. राज्य सरकार को चिंता है कि इससे उसकी वित्तीय स्वायत्तता और जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए उपलब्ध संसाधन प्रभावित हो सकते हैं.

 

केंद्र की शर्तों के अधीन होगा उपकर

राष्ट्रपति की स्वीकृति के बाद MMDR संशोधन अधिनियम 17 अगस्त 2026 को राजपत्र में प्रकाशित हुआ. इसके तहत धारा 2 में खनिज धारित भूमि को शामिल किया गया है. वहीं, नई धारा 9D के अनुसार खनिज अधिकारों और खनिज धारित भूमि पर राज्यों की ओर से लगाए जाने वाले कर, उपकर और अन्य लेवी केंद्र सरकार की शर्तों के अधीन होंगे. धारा 9D(2) में संशोधन लागू होने से पहले जमा या वसूल नहीं की गई राशि को अमान्य करने का प्रावधान भी है.

 

राज्य के विभागीय आकलन में इसे संवैधानिक अधिकारों से जोड़कर देखा गया है. 25 जुलाई 2024 को सुप्रीम कोर्ट की नौ न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने Mineral Area Development Authority बनाम SAIL मामले में राज्यों के भूमि पर कर लगाने के अधिकार को स्पष्ट किया था. राज्य का तर्क है कि संविधान की राज्य सूची की प्रविष्टि 49 के तहत मिले अधिकारों पर केंद्रीय कानून से शर्तें लगाना संघीय व्यवस्था के लिए गंभीर सवाल खड़े करता है.

 

दो साल में हजारों करोड़ का संग्रह

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद झारखंड विधानसभा ने अक्टूबर 2024 में JMBL Cess Act पारित किया था. राज्य का कहना है कि यह रॉयल्टी नहीं, बल्कि खनिज धारित भूमि पर लगाया गया उपकर है. इससे 2024-25 में 1,379 करोड़ और 2025-26 में 7,488 करोड़ रुपये का राजस्व मिला. चालू वित्तीय वर्ष में अप्रैल से सितंबर तक 5,646 करोड़ रुपये संग्रहित हुए हैं. पूरे साल के लिए 13,215 करोड़ रुपये का अनुमान है.

 

राज्य के Own Non-Tax Revenue में खनन क्षेत्र की हिस्सेदारी करीब 85 प्रतिशत है. सेस से मिलने वाली राशि स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्रामीण विकास, पेयजल, कृषि और सामाजिक सुरक्षा पर खर्च होती है. विभागीय प्रस्तुति में मंईयां सम्मान योजना का भी उल्लेख है. इसके तहत 50 लाख से अधिक महिलाओं को 2,500 रुपये मासिक सहायता दी जा रही है.

 

सालाना खर्च 15 हजार करोड़ रुपये से अधिक है. ऐसे में सेस से मिलने वाले राजस्व पर रोक या सीमा लगने से विकास और कल्याणकारी योजनाओं के वित्तीय प्रबंधन पर दबाव बढ़ सकता है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही