- संजू सैमसन का तूफान और तिलक-अय्यर का धमाका
Ranchi News : रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टी-20 मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने रनों की जबर्दस्त बारिश की है. विस्फोटक ओपनर संजू सैमसन की 82 रनों की आतिशी पारी और अंत में तिलक वर्मा व कप्तान श्रेयस अय्यर के ताबड़तोड़ प्रहारों की बदौलत भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 249 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. वेस्टइंडीज को यह मुकाबला जीतने के लिए अब 250 रन बनाने होंगे.
इसे भी पढ़ें...
भारतीय पारी की शुरुआत तेज रही, जहां अभिषेक शर्मा ने 12 गेंदों में 20 रन जोड़े. उनके 42 के कुल स्कोर पर आउट होने के बाद संजू सैमसन और ईशान किशन ने मैदान के चारों तरफ चौके-छक्कों की झड़ी लगा दी. दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए तेज शतकीय साझेदारी हुई, जिसमें ईशान ने मात्र 22 गेंदों में 43 रन (6 चौके, 2 छक्के) कूटे.
संजू सैमसन ने महज 41 गेंदों में 9 चौके और 4 छक्के जड़ते हुए 82 रनों की विध्वंसक पारी खेली. मध्यक्रम में शिवम दुबे (7 रन) जल्दी पवेलियन लौट गए, लेकिन इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा ने कैरेबियाई गेंदबाजों की जमकर धुनाई की.
अय्यर ने 18 गेंदों में 40 रन (3 चौके, 3 छक्के) बनाए, जबकि तिलक वर्मा ने 244 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए मात्र 18 गेंदों में नाबाद 44 रन ठोक दिए. आखिरी गेंद पर नमन धीर ने चौका जड़कर भारत का स्कोर 249/5 तक पहुंचाया.
वेस्टइंडीज की ओर से स्पिनर रोस्टन चेज ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट झटके, जबकि शमार स्प्रिंगर ने 2 सफलताएं हासिल कीं लेकिन वे 4 ओवर में 64 रन लुटा बैठे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

