Search

 
 
 

IND Vs WI T20 : वेस्टइंडीज ने जीता टॉस, टीम इंडिया में बदलाव नहीं; सूर्यवंशी को नहीं मिला मौका

Ranchi News : टॉस से पहले स्टेडियम के बाहर दर्शकों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. सुरक्षा के सख्त इंतजामों के बीच गेट पर लॉकर सुविधा न होने के कारण दर्शकों को मजबूरी में 50 रुपये देकर अपने बैग और हेलमेट बाहर अस्थाई स्टॉल्स पर जमा कराने पड़े.
 
भारत-वेस्ट इंडीज मैच

Ranchi News : रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे टी-20 मुकाबले में कैरेबियाई कप्तान शाई होप ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. शाई होप ने बताया कि मैदान में पहले से ही काफी नमी है और खेल आगे बढ़ने के साथ परिस्थितियां और मुश्किल हो सकती हैं, इसलिए बैटिंग का फैसला किया.

 

इसे भी पढ़ें...

 

इस अहम मुकाबले के लिए भारतीय प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसका सीधा मतलब है कि 'लोकल बॉय' वैभव सूर्यवंशी को अभी अपने डेब्यू के लिए और इंतजार करना होगा. दूसरी तरफ, वेस्टइंडीज ने अपनी टीम में एक बदलाव करते हुए फोर्ड की जगह गुडाकेश मोती को मौका दिया है.

 

टॉस से पहले स्टेडियम के बाहर दर्शकों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. सुरक्षा के सख्त इंतजामों के बीच गेट पर लॉकर सुविधा न होने के कारण दर्शकों को मजबूरी में 50 रुपये देकर अपने बैग और हेलमेट बाहर अस्थाई स्टॉल्स पर जमा कराने पड़े.

 

भारतीय प्लेइंग इलेवन में अभिषेक शर्मा, विकेटकीपर संजू सैमसन, ईशान किशन, कप्तान श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मयंक यादव और अर्शदीप सिंह शामिल हैं. 

 

दूसरी तरफ, वेस्टइंडीज ने अपनी टीम में एक बदलाव करते हुए फोर्ड की जगह गुडाकेश मोती को मौका दिया है। वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन में शाई होप, कामिल पूरन, शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेज़, शमार स्प्रिंगर, अकील होसेन, शमार जोसेफ और गुडाकेश मोती खेल रहे हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही