Search

 
 
 

नेत्रदान को लेकर जागरूकता बढ़ाने की पहल, रांची में 41वें राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े का शुभारंभ

Ranchi News : सदर अस्पताल रांची में मंगलवार को 41वें राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े की शुरुआत हुई. यह अभियान 25 अगस्त से 8 सितंबर तक चलेगा. इस दौरान लोगों को नेत्रदान के महत्व की जानकारी दी जाएगी और इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम होंगे.
 
41वें राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े की शुरुआत

Ranchi News : सदर अस्पताल रांची में मंगलवार को 41वें राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े की शुरुआत हुई. यह अभियान 25 अगस्त से 8 सितंबर तक चलेगा. इस दौरान लोगों को नेत्रदान के महत्व की जानकारी दी जाएगी और इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम होंगे.

 

अभियान की शुरुआत अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने की. इसके बाद सिविल सर्जन डॉ. अमरेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में एएनएम स्कूल के छात्र-छात्राओं और स्वास्थ्यकर्मियों ने जागरूकता रैली निकाली. रैली के जरिए लोगों से मृत्यु के बाद नेत्रदान करने की अपील की गई.

 

राज्य नोडल पदाधिकारी अंधापन नियंत्रण डॉ. पंकज ने कहा कि अंधेपन के प्रमुख कारणों में कॉर्निया से जुड़ी समस्या भी शामिल है. मृत्यु के बाद समय पर कॉर्निया मिलने से दो जरूरतमंद लोगों की दृष्टि लौटाने में मदद मिल सकती है. उन्होंने लोगों से नेत्रदान का संकल्प लेने की अपील की.

 

शशि प्रकाश झा ने कहा कि आंखों की सेहत को लेकर जागरूकता जरूरी है. मोबाइल और बदलती जीवनशैली के कारण बच्चों और युवाओं में आंखों की समस्या बढ़ रही है. उन्होंने नियमित आंखों की जांच कराने की सलाह दी.

 

RIMS के डॉ. सुनील कुमार ने कॉर्निया ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया की जानकारी दी. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पखवाड़े के दौरान स्कूल, कॉलेज और पंचायत स्तर पर भी जागरूकता कार्यक्रम होंगे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही