Search

 
 
 

Bihar News: तेजस्वी के जुबान फिसलने पर जीतन मांझी बोले, नशा कुछ भी करा सकता है

Patna News: माउंटेन मैन दशरथ मांझी की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में तेजस्वी यादव की जुबान फिसलने पर सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है. तेजस्वी ने अपने संबोधन में दशरथ मांझी की जगह केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का नाम ले लिया था.
 
तेजस्वी पर जीतन मांझी ने कसा तंज

Patna News: माउंटेन मैन दशरथ मांझी की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में तेजस्वी यादव की जुबान फिसलने पर बिहार में सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है. तेजस्वी ने अपने संबोधन में दशरथ मांझी की जगह केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का नाम ले लिया था. मंच से टोके जाने के बाद उन्होंने तुरंत अपनी गलती सुधारते हुए दशरथ मांझी का नाम लिया.

बिहार की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

तेजस्वी की इस चूक को राजनीतिक दलों ने हाथोंहाथ लिया. इसपर जीतन राम मांझी ने तेजस्वी पर तंज कसते हुए अपने ट्वीटर हैंडल पर लिखा कि, ‘नशा शराब में होती तो नाचती बोतल’ लगता है बाबू साहब का रात वाला उतरा नहीं था इसलिए मुझे श्रद्धांजलि दे रहे हैं. अगर हालत नहीं सुधरें तो आने वाले वक्त में ये जनाब जीते जी अपने पिता लालू जी एवं राबड़ी जी को भी श्रद्धांजलि दे देंगे. नशा कुछ भी करा सकता है.

इसे भी पढ़ें: 

तेजस्वी यादव की जुबान फिसने को लेकर एनडीए के नेताओं ने उनपर निशाना साधते हुए इसे राजनीतिक मंच पर बड़ी चूक बताया. जबकि तेजस्वी ने मंच पर ही अपनी गलती सुधार ली थी. 

 

तेजस्वी ने गलती सुधारते हुए सभा को संबोधित करते हुआ कहा कि 22 वर्षों तक केवल एक हथौड़ा और छेनी के साथ 360 फुट लंबे, 30 फुट चौड़े और 25 फुट ऊंचे पहाड़ के सीना को अपने हौसले, जोश, जज्बे, जुनून, जिद, निश्चय और दिवानगी से चीर कर, गया जिले के अतरी और वजीरगंज क्षेत्र की दूरी को 40 किमी कम करने वाले महान शख्सियत को कोटि-कोटि पणाम और नमन.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही