- 8 करोड़ की लागत से क्रियान्वित होगी योजना
- भुवनेश्वरी मंदिर व बिरसानगर में पानी टंकी का होगा निर्माण
- सात किलोमीटर बिछेगी पाइपलाइन, 500 परिवार को मिलेगा शुद्ध पेयजल
: DIG अनूप बिरथरे ने हाई लेबल मीटिंग की, उग्रवादियों के सफाया को लेकर चर्चा विधायक सरयू राय ने बताया कि नई पेयजल परियोजना का नाम मोहरदा फेज-2 होगा. इसकी लागत 8 करोड़ रुपये होगी. जिसमें पानी की दो टंकियां बनाई जाएंगी ताकि लोगों को समय से गुणवत्तायुक्त पेयजलापूर्ति हो सके. पानी की एक टंकी भुवनेश्वरी मंदिर के समीप और दूसरी टंकी बिरसानगर स्थित जीएसआर पानी टंकी के समीप बनाई जाएगी. एक नया वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और नया इंटकवेल का निर्माण भी कराया जाएगा. पानी टंकी बन जाने से 500 परिवारों के हजारों लोगों को नियमित जल मिलने लगेगा.. इसे भी पढ़ें : Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-mnrega-employees-union-strike-continues-on-20th-day/">Adityapur
: मनरेगा कर्मचारी संघ की हड़ताल 20वें दिन भी जारी सरयू राय ने कहा कि पानी टंकियों का शिलान्यास 27 अगस्त को किया जाएगा. बैठक में यह तय किया गया कि दो पानी की टंकियों के निर्माण के साथ ही जितने अन्य पानी की टंकियां हैं, उन सभी की मरम्मत की जाएगी. इतना ही नहीं, पानी टंकियों के चारों तरफ चहारदीवारियों का भी निर्माण कराया जाएगा. इस बैठक में बताया गया कि भुवनेश्वरी मंदिर के समीप जो पानी की टंकी बनेगी, उसकी क्षमता 2.4 लाख केएल होगी. दूसरी टंकी, जो बिरसानगर स्थित जीएसआर पानी टंकी के समीप बनाई जाएगी, उसकी क्षमता 1.2 लाख केएल (किलो लीटर) होगी. इसे भी पढ़ें : Ghatshila">https://lagatar.in/ghatshila-preparations-going-on-for-the-64th-foundation-day-celebration-of-ghatshila-college/">Ghatshila
: घाटशिला कॉलेज के 64वां स्थापना दिवस समारोह को लेकर चल रही तैयारी
7 किलोमीटर बिछेगी पाइप लाइन
उन्होंने बताया कि बैठक में बिरसानगर जोन नंबर 8 के मोची बस्ती, सुगना कालोनी, जोन नंबर 3, लालटांड़, बागुनहातु, बारीडीह, बागुननगर, मोहरदा, बिरसानगर दासपाड़ा, माछपाड़ा, डुंगरीऊपर आदि क्षेत्रों में पेयजलापूर्ति हेतु पाइपलाइन बिछाने का कार्य अगले 15 दिनों में शुरू हो जाएगा. इसे भी पढ़ें : Bahragora">https://lagatar.in/bahragora-former-health-minister-expressed-gratitude-on-getting-approval-for-the-new-railway-line/">Bahragora: नई रेल लाइन स्वीकृति मिलने पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ने जाताया आभार
दीर्घकालिक योजना बने
श्री राय ने कहा कि मोहरदा फेज टू क्षेत्र का विस्तार हो रहा है. ऐसे में क्षेत्र के विस्तार को देखते हुए नया इंटकवेल और नया वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण कराना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि हमें 2054 तक की आबादी को ध्यान में रखते हुए योजना बनाने की आवश्यकता है. बैठक में उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार, जुस्को के महाप्रबंधक आरके सिंह, जुस्को के वाटर डिवीजन के चीफ संजीव झा, कंसल्टेंट कंपनी बेस्कोप के प्रतिनिधि, विधायक सरयू राय के निजी सचिव सुधीर सिंह के अलावा जेएनएसी और जुस्को के अफसर मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें : Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-goods-worth-rs-25-thousand-stolen-from-panchmukhi-hanuman-temple/">Kiriburu: पंचमुखी हनुमान मंदिर से 25 हजार का सामान चोरी [wpse_comments_template]
Leave a Comment