Search

 
 
 

Jamshedpur News : ड्रग्स और सट्टेबाजी रोकने में नगर निकाय आगे आएं- सरयू राय

Jamshedpur News : सरयू राय ने कहा कि कुछ दिनों पहले उन्होंने ड्रग्स और सट्टेबाजी के खिलाफ सम्मेलन करने की घोषणा की थी. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई लोगों को पकड़ा, लेकिन बाद में कार्रवाई रुक गई. उन्होंने कहा कि जब कारोबार से जुड़े लोगों के बारे में जानकारी और लिंक मिले थे, तब कार्रवाई और तेज होनी चाहिए थी.
 
विचार क्रांति सम्मेलन

Jamshedpur News : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा कि नगर पंचायत, नगरपालिका और नगर निगम चाहें तो ड्रग्स और सट्टेबाजी के अवैध कारोबार पर रोक लगाने में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं. उन्होंने कहा कि समाज को इन बुराइयों से बचाने के लिए परिवार से ही शुरुआत करनी होगी. बच्चों पर ध्यान देने के साथ जरूरत पड़ने पर परिवार में सख्ती भी करनी होगी.

 

इसे भी पढ़ें...

 

साकची स्थित धालभूम क्लब में गांधी-शास्त्री जयंती के अवसर पर जदयू (युवा मोर्चा) की ओर से सट्टेबाजी और ड्रग्स के दुष्प्रभाव पर विचार क्रांति सम्मेलन आयोजित किया गया. सम्मेलन में मुख्य अतिथि सरयू राय ने कहा कि जमशेदपुर में सट्टेबाजी और ड्रग्स का कारोबार बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि पुलिस को भी इसकी जानकारी है, लेकिन इसके बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है.

 

सरयू राय ने कहा कि कुछ दिनों पहले उन्होंने ड्रग्स और सट्टेबाजी के खिलाफ सम्मेलन करने की घोषणा की थी. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई लोगों को पकड़ा, लेकिन बाद में कार्रवाई रुक गई. उन्होंने कहा कि जब कारोबार से जुड़े लोगों के बारे में जानकारी और लिंक मिले थे, तब कार्रवाई और तेज होनी चाहिए थी.

 

उन्होंने कहा कि नगर निकायों का काम लोगों को सेवाएं देना भी है. अगर नगर पंचायत, नगरपालिका और नगर निगम इस समस्या पर ध्यान दें तो सट्टेबाजी और ड्रग्स पर नियंत्रण किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि लोगों को भी अपने आसपास होने वाली ऐसी गतिविधियों की जानकारी प्रशासन तक पहुंचानी चाहिए.

 

सरयू राय ने कहा कि परिवार का कोई सदस्य ड्रग्स या सट्टेबाजी की लत में पड़ता है तो इसका असर पूरे परिवार पर पड़ता है. खासकर बच्चों पर इसका बुरा असर पड़ता है. इसलिए माता-पिता को अपने व्यवहार पर भी ध्यान देना चाहिए और बच्चों को गलत संगत से बचाना चाहिए.

 

उन्होंने कहा कि ड्रग्स और सट्टेबाजी के खिलाफ सिर्फ पुलिस पर निर्भर रहने से काम नहीं चलेगा. परिवार, मोहल्ले और समाज को भी मिलकर जागरूकता अभियान चलाना होगा.

 

सम्मेलन में सेवानिवृत्त पुलिस महानिरीक्षक संजय रंजन सिंह ने कहा कि युवाओं को देशभक्ति और समाज सेवा का नशा करना चाहिए. उन्होंने भगत सिंह और चंद्रशेखर आजाद का उदाहरण देते हुए कहा कि युवाओं को देश के लिए काम करने की प्रेरणा लेनी चाहिए.

 

सम्मेलन के संयोजक मनोज सिंह ने कहा कि नशा शरीर को नुकसान पहुंचाता है, जबकि सट्टेबाजी व्यक्ति के सोचने-समझने की क्षमता को प्रभावित करती है. उन्होंने कहा कि ड्रग्स और सट्टेबाजी के खिलाफ सरकार को सख्त नीति अपनानी चाहिए और लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाना चाहिए.

 

जदयू नेता धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि सट्टा और ड्रग्स जैसी बुराइयों को रोकने की शुरुआत अपने घर से करनी होगी. वहीं, जदयू के पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि सट्टेबाजी का कारोबार जानलेवा है. इसके खिलाफ पुलिस-प्रशासन पर दबाव बनाना जरूरी है.

 

अधिवक्ता अनिल तिवारी ने कहा कि अदालतों के फैसलों पर सही तरीके से अमल होना जरूरी है. उन्होंने कहा कि सट्टा और ड्रग्स के कारोबार को खत्म करने के लिए समाज को भी अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी.

 

कार्यक्रम में जदयू (युवा मोर्चा) के पूर्वी सिंहभूम अध्यक्ष नीरज सिंह, जदयू महानगर अध्यक्ष अजय कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे. मंच संचालन विवेक पांडेय ने किया और धन्यवाद ज्ञापन अजय कुमार ने किया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही