- बेडरोल, तकिया समेत रेलवे का सामान जलने की आशंका
Jamshedpur News : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के गुदरी मार्केट स्थित ट्रैफिक कॉलोनी में शनिवार रात अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. आग रेलवे क्वार्टर नंबर 98/1 के एक कमरे में लगी, जहां रेलवे का बेडरोल, तकिया, चादर समेत अन्य सामान रखा हुआ था.
इसे भी पढ़ें...
आग की लपटें उठती देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी. सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया गया.
बताया जा रहा है कि रेलवे के इस क्वार्टर में बेडरोल से संबंधित काम भी किया जाता था. कमरे में बड़ी मात्रा में रेलवे का सामान रखे होने के कारण आग से नुकसान की आशंका जताई जा रही है.
घटना के बाद रेलवे क्वार्टर में सामान रखने की व्यवस्था और उसकी सुरक्षा को लेकर रेलवे प्रशासन पर सवाल उठने लगे हैं. लोगों का सवाल है कि रेलवे के सामान को इस तरह रखने के दौरान आग से बचाव के पर्याप्त इंतजाम क्यों नहीं किए गए थे.
आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया गया. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

