Search

 
 
 

Jamshedpur News : छायानगर में युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

Jamshedpur Crime News :  जमशेदपुर के छायानगर में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस की शुरुआती जांच में चंदन की मौत संदिग्ध लग रही है. आशंका है कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है. हालांकि पुलिस ने अभी हत्या की पुष्टि नहीं की है. मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि चंदन आखिरी बार किन लोगों के संपर्क में था.
 

Jamshedpur Crime News :  जमशेदपुर के छायानगर में मंगलवार की सुबह एक युवक का शव मिला है. मृतक की पहचान ह्यूमपाइप निवासी चंदन गिरी के तौर पर हुई है. बताया जाता है कि चंदन का ससुराल छायानगर में है. शव मिलने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया है.

 

जानकारी के अनुसार, सुबह कुछ लोगों ने युवक को मृत हालत में पड़ा देखा. इसके बाद तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी. सूचना पाकर सीतारामडेरा थाना के प्रभारी आनंद मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.  पुलिस ने आसपास की जगहों की जांच की. साथ ही स्थानीय लोगों से भी घटना की जानकारी ले रही है.

 

Uploaded Image

युवक का शव बरामद

गले पर मिले निशान, हत्या का शक

पुलिस की शुरुआती जांच में चंदन की मौत संदिग्ध लग रही है. आशंका है कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है. हालांकि पुलिस ने अभी हत्या की पुष्टि नहीं की है. मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि चंदन आखिरी बार किन लोगों के संपर्क में था.

 

थाना प्रभारी के मुताबिक, चंदन गिरी का आपराधिक इतिहास भी रहा है इसी वजह से पुलिस पुरानी रंजिश समेत दूसरे संभावित कारणों की भी जांच कर रही है. फिलहाल पुलिस हत्या की वजह और संदिग्ध लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ होगी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही