Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में चार चरण में होंगे पंचायत चुनाव, तीन चरणों में मतगणना

Advertisement
Advertisement
फोटो- पंचायत चुनाव के संबंध में जानकारी देती उपायुक्त एवं मौजूद अन्य अधिकारी Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले में चार चरणों में पंचायत चुनाव कराए जाएंगे. राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से पंचायत चुनाव की घोषणा कर दी गई है. इसके साथ ही रविवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त विजया जाधव ने जिले में पंचायत चुनाव को लेकर की गई तैयारियों और चुनाव कार्यक्रमों की जानकारी मीडिया को दी. उपायुक्त ने बताया कि जिले में पंचायत चुनाव की घोषणा होते ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है. जिले में पहले चरण के चुनाव की अधिसूचना 16 अप्रैल को जारी होगी. 17 अप्रैल रविवार होने के कारण 18 अप्रैल से नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे. 23 अप्रैल को अपराह्न तीन बजे तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे. 25 एवं 26 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी. 27 एवं 28 अप्रैल अपराह्न तीन बजे तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे. प्रथम चरण के अभ्यर्थियों को 29 अप्रैल को चुनाव चिन्ह आवंटित किया जाएगा. 14 मई को पहले चरण का मतदान एवं 17 मई को मतगणना होगी. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-the-construction-of-the-grand-temple-of-mata-vaishno-devi-in-ulda-is-in-the-last-phase-completed-in-14-months/">घाटशिला

: उल्दा में माता वैष्णो देवी के भव्य मंदिर का निर्माण अंतिम चरण में, 14 माह में किया गया पूरा

20 अप्रैल को जारी होगी दूसरे चरण के चुनाव की अधिसूचना

पूर्वी सिंहभूम जिले में दूसरे चरण के पंचायत चुनाव की अधिसूचना 20 अप्रैल को जारी होगी. अगले दिन से नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे. 27 अप्रैल तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे. 28 से 30 अप्रैल तक नामांकन पत्रों की जांच होगी. 2 मई को नाम वापस लिए जा सकेंगे. 4 मई को चुनाव चिन्ह आवंटित होगा तथा 19 मई को मतदान होगा. इस चरण की मतगणना 22 मई को होगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-crowd-of-devotees-gathered-in-all-the-temples-slogans-raised-by-jai-shri-ram/">जमशेदपुर

: सभी मदिरों में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, जय श्रीराम के लगाये गये नारे

तीसरे चरण का मतदान 24 मई को

जिले में तीसरे चरण के चुनाव की अधिसूचना 25 अप्रैल को जारी होगी. 02 मई को अपराह्न तीन बजे तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे. 04 एवं 05 मई को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी. 6 एवं 7 मई को नामांकन वापस लिए जा सकेंगे. 9 मई को चुनाव चिन्ह का आवंटन होगा. तीसरे चरण का मतदान 24 मई को एवं मतगणना 31 मई को करायी जाएगी. जिला निर्वाचन पदाधिकारी विजया जाधव ने बताया कि पूर्वी सिंहभूम जिले में तीसरे चरण में धालभूम अनुमंडल के पटमदा, बोड़ाम एवं पोटका प्रखंड के पंचायतों के चुनाव कराए जाएंगे. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-despite-increasing-production-in-cv-area-loss-of-two-hundred-and-fifty-crores/">धनबाद

: सीवी एरिया में उत्पादन बढ़ने के बावजूद ढाई सौ करोड़ का नुकसान

चौथे चरण की अधिसूचना 29 अप्रैल को जारी होगी

जिले में चौथे चरण के चुनाव की अधिसूचना 29 अप्रैल को जारी होगी. उस दिन से ही नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे. 06 मई को अपराह्न तीन बजे तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे. नामांकन पत्रों की जांच 7 एवं 9 मई को होगी. 10 एवं 11 मई को नामांकन वापस लेने की तिथि घोषित की गई है. 12 मई को प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे. 27 मई को जमशेदपुर प्रखंड के 55 पंचायतों में मतदान कराए जाएंगे, जबकि 31 मई को मतगणना होगी. इसे भी पढ़ें : रामनवमी">https://lagatar.in/three-thousand-soldiers-deployed-in-ranchi-regarding-ramnavmi-ssp-is-monitoring-himself/">रामनवमी

को लेकर रांची में तीन हजार जवान तैनात, एसएसपी खुद कर रहे मॉनिटरिंग

चुनाव को लेकर चार जगहों पर बनाए गए डिस्पैच सेंटर

उपायुक्त ने बताया कि पंचायत चुनाव को लेकर जिले में चार जगहों पर डिस्पैच सेंटर बनाए गए हैं. घाटशिला अनुमंडल क्षेत्र के प्रखंडों के लिए जेसी हाई स्कूल घाटशिला एवं घाटशिला कॉलेज कॉलेज को डिस्पैच सेंटर बनाया गया है. जबकि धालभूम अनुमंडल क्षेत्र के प्रखंडों के लिए जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज एवं कृषि उत्पादन बाजार समिति को डिस्पैच सेंटर के रुप में चिन्हित किया गया है. उन्हीं चारो सेंटरों से मतदानकर्मी मतदान के लिए रवाना होंगे. उपायुक्त ने बताया कि उन्हीं चारो सेंटरों को मतगणनास्थल भी बनाया गया है. इसे भी पढ़ें : जामताड़ा">https://lagatar.in/jamtara-mla-threatens-to-remove-the-fair-from-gandhi-maidan/">जामताड़ा

: विधायक ने गांधी मैदान से मेला हटाने की धमकी दी

231 पंचायतों में 10.68 लाख मतदाता चुनाव में डाल सकेंगे वोट

पूर्वी सिंहभूम जिले में कूल पंचायतों की संख्या 231 है. जिसमें सर्वाधिक 55 पंचायत जमशेदपुर प्रखंड क्षेत्र में है. उपायुक्त ने बताया कि जिले में कूल 10 लाख, 68 हजार 42 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग पंचायत चुनाव में कर सकेंगे. जिसमें 532207 पूरष मतदाता एवं 535830 महिला मतदाता हैं. पंचायत चुनाव में छह थर्ड जेंडर मतदाता भी अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे. सबसे खास बात यह है कि पंचायत चुनाव में पुरुष मतदाताओं की अपेक्षा महिला मतदाताओं की संख्या 3623 ज्यादा है.

पूर्वी सिंहभूम में पंचायत प्रतिनिधियों की संख्या

प्रखंडों की संख्या- 11 पंचायतों की संख्या- 231 जिला परिषद सदस्य- 27 मुखिया की संख्या- 231 पंचायत समिति सदस्य- 275 वार्ड सदस्य की संख्या- 2748 मतदाताओं की संख्या- 1068042 [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही