- आदिवासी संस्कृति व परंपरा की दिखी झलक
- लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र एवं परिसंपत्ति का किया गया वितरण
- आदिवासी समाज को प्रगति के पथ पर अग्रसर होना है : बन्ना गुप्ता
: बार एसोसिएशन चाईबासा में मना विश्व आदिवासी दिवस
सरकार की योजनाओं का दिलाया जा रहा लाभ : डीसी
[caption id="attachment_930896" align="aligncenter" width="600"]alt="" width="600" height="400" /> कार्यक्रम में उपस्थित छात्राएं व अन्य लोग.[/caption] उपायुक्त अन्नय मित्तल ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह विशेष दिवस आदिवासी परंपराओं, संस्कृति एवं प्रकृति के प्रति सच्चे प्रेम की याद दिलाता है. आदिवासी संस्कृति और परंपरा का अद्भुत समागम सभी के लिए प्रेरणादायक है. उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा आदिवासी भाई-बहनों को लक्षित कर उनकी समृद्धि की दिशा में विभिन्न योजनायें संचालित की जा रही हैं. जिसे जिला प्रशासन द्वारा समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास जारी है. वन पट्टा का वितरण हो या मुख्यमंत्री रोजगार सृजन, दुर्गम क्षेत्र की बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ने के लिए छात्रवृत्ति या साइकिल वितरण आदि कई योजनाएं हैं जिससे सुयोग्य लाभुकों को जोड़ा जा रहा है. इसे भी पढ़ें : Jadugoda">https://lagatar.in/jadugoda-jmms-central-general-secretary-babu-lal-praised-shubham-sandesh-newspaper/">Jadugoda
: झामुमो के केंद्रीय महासचिव बाबू लाल ने शुभम संदेश अखबार की प्रशंसा की
सभी के लिए गौरवान्वित होने का अवसर : एसएसपी
वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने कहा कि समाज जागरूक तभी कहलाता है जब आम जनता अपने अधिकार को समझती है तथा उसे पाती है. यह दिवस हम सभी के लिए गौरवान्वित होने का अवसर है, जहां हम अपने राज्य के समृद्ध आदिवासी परंपरा एवं संस्कृति को सेलिब्रेट कर रहे हैं. कार्यक्रम में विभिन्न आवासीय विद्यालय के बच्चे, अभिभावक, विभिन्न योजनाओं के लाभुक शामिल हुए. मौके पर आईटीडीए के निदेशक दीपांकर चौधरी, मानगो नगर निगम के एएमसी रंजीत लोहरा, जिला कल्याण पदाधिकारी राजेन्द्र गुप्ता व अन्य मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें : Chandil">https://lagatar.in/chandil-celebrated-world-tribal-day-by-planting-sal-saplings-in-jaherthan/">Chandil: जाहेरथान में साल के पौधे लगा कर मनाया विश्व आदिवासी दिवस
Leave a Comment