Search

 
 
 

33 करोड़ की बैंक लूट का एक माह बाद भी खुलासा नहीं, जमशेदपुर के SSP समेत पूरा पुलिस महकमा सुस्त!

Jamshedpur News : गौरतलब है कि 24 सितंबर 2026 की सुबह करीब 9:10 से 9:34 बजे के बीच पांच हथियारबंद अपराधियों ने गोलमुरी मस्जिद रोड स्थित केनरा बैंक की शाखा को निशाना बनाया था. रेनकोट पहने अपराधी बाइक से बैंक पहुंचे और बैंक खुलते ही अंदर घुस गए. बदमाशों ने गार्ड और कर्मचारियों को बंधक बना लिया. इसके बाद स्ट्रांग रूम और गोल्ड सेफ से सोना व नकदी लूटकर फरार हो गए.
 
एसएसपी

Jamshedpur News : झारखंड की सबसे बड़ी बैंक लूट की घटनाओं में शुमार गोलमुरी केनरा बैंक लूटकांड को एक महीने से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन पुलिस के हाथ अब भी खाली हैं. 23.8 किलो सोना और 42 से 43 लाख रुपये नकद लूटकर अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं, जबकि पुलिस की 20 सदस्यीय एसआईटी अब तक उनका सुराग तक नहीं लगा सकी है. 

 

इसे भी पढ़ें...

 

सवाल यह है कि जब जमशेदपुर के एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब के नेतृत्व में पुलिस महकमे की कार्रवाई की रफ्तार इतनी सुस्त है, तो अपराधियों पर शिकंजा कैसे कसेगा? इतनी बड़ी वारदात के बाद भी पुलिस की सक्रियता जमीन पर नजर नहीं आ रही है.

 

छापेमारी, जांच और इनाम की घोषणा के बावजूद न गिरफ्तारी हुई और न लूटी गई संपत्ति बरामद हो सकी. आखिर एक महीने से अधिक समय बीतने के बाद भी पुलिस किस नतीजे का इंतजार कर रही है?

 

गौरतलब है कि 24 सितंबर 2026 की सुबह करीब 9:10 से 9:34 बजे के बीच पांच हथियारबंद अपराधियों ने गोलमुरी मस्जिद रोड स्थित केनरा बैंक की शाखा को निशाना बनाया था. रेनकोट पहने अपराधी बाइक से बैंक पहुंचे और बैंक खुलते ही अंदर घुस गए. बदमाशों ने गार्ड और कर्मचारियों को बंधक बना लिया. इसके बाद स्ट्रांग रूम और गोल्ड सेफ से सोना व नकदी लूटकर फरार हो गए.

 

अपराधी बैंक से करीब 23.8 किलो गिरवी रखा सोना और 42 से 43 लाख रुपये नकद ले गए थे. लूटे गए सोने और नकदी की कुल कीमत करीब 33 से 36 करोड़ रुपये आंकी गई थी. घटना के बाद पुलिस ने 20 सदस्यीय एसआईटी गठित की. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए इनाम भी घोषित किया गया, लेकिन एक महीने से अधिक समय गुजरने के बाद भी पुलिस को कोई बड़ी सफलता नहीं मिली है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही