- बदहाल गांव की तस्वीर सामने आने पर हरकत में आया प्रशासन
- शुद्ध पेयजल की व्यवस्था का भी मिला आश्वासन
Jamtara News : जामताड़ा जिले के नारायणपुर प्रखंड पिपला टांड़ गांव में क्रशर और माइनिंग होने के बावजूद ग्रामीणों को बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं. मामला सामने आने के बाद डीसी आलोक कुमार ने इस पर संज्ञान लिया है. गांव में कच्ची सड़क और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीणों को हो रही परेशानी से संबंधित खबर Lagatar Media ने 'पत्थर खदानों की ब्लास्टिंग के शोर में दब गई पिपलाटांड़ के आदिवासियों की आवाज' शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित की थी. इसके बाद प्रशासन ने पहल की है.
इसे भी पढ़ें
डीसी आलोक कुमार ने बताया कि पिपलाटांड़ गांव में डीएमएफटी फंड से पक्की सड़क और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की जाएगी. ताकी ग्रामीणों को आवागमन और पेयजल की सुविधा मिल सके. वहीं, गांव में पत्थर खदानों में होने वाली ब्लास्टिंग से स्कूलों और बच्चों को परेशानी होने की शिकायत पर भी डीसी ने गंभीरता दिखाई है. उन्होंने जिला खनन पदाधिकारी (डीएमओ) को मामले की जांच का निर्देश दिया है.
गौरतलब है कि पिपला टांड़ गांव के आसपास पत्थर खदानों और क्रशरों के संचालन के बावजूद ग्रामीणों को बुनियादी सुविधाओं नहीं मिल रही हैं. अब डीसी के आश्वासन के बाद ग्रामीणों को पक्की सड़क और शुद्ध पेयजल की सुविधा मिलने की उम्मीद जगी है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

