Search

 
 
 

Jamtara News :  खनन विभाग की कार्रवाई, बिंदापाथर व कर्माटांड़ से दो चिप्स व दो बालू लदे ट्रैक्टर जब्त

Jamtara News :  माइनिंग इंस्पेक्टर अजीत कुमार चौधरी ने बताया कि उपायुक्त के निर्देश व जिला खनन पदाधिकारी के आदेश पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी की गई. इस दौरान बिंदापाथर थाना क्षेत्र से एक बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया गया. वहीं कर्माटांड़ थाना क्षेत्र के शीतलपुर गांव के समीप दो चिप्स और एक बालू लदे ट्रैक्टर पकड़े गए.
 
चिप्स लदा ट्रैक्टर

Jamtara News :  जिले में खनिज के अवैध परिवहन के खिलाफ खनन विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है. इसी क्रम में माइनिंग इंस्पेक्टर अजीत कुमार चौधरी ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर दो चिप्स लदे और दो बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया है. चारों वाहनों को संबंधित थानों में सुपुर्द कर दिया गया है.

 

इसे भी पढ़ें

 

माइनिंग इंस्पेक्टर अजीत कुमार चौधरी ने बताया कि उपायुक्त के निर्देश व जिला खनन पदाधिकारी के आदेश पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी की गई. इस दौरान बिंदापाथर थाना क्षेत्र से एक बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया गया. वहीं कर्माटांड़ थाना क्षेत्र के शीतलपुर गांव के समीप दो चिप्स और एक बालू लदे ट्रैक्टर पकड़े गए.

 

जांच के दौरान वाहन चालक खनिज परिवहन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके. इसके बाद चारों ट्रैक्टरों को जब्त कर संबंधित थाना को सुपुर्द कर दिया गया. (इसे भी पढ़ें...झारखंड में 39 IFS अधिकारियों का तबादला, कई को मिली प्रोन्नति)

 

अजीत कुमार चौधरी ने कहा कि जिले में खनिज के अवैध परिवहन के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है, जो आगे भी जारी होगी. उन्होंने बिना वैध चालान के बालू और चिप्स का परिवहन करने वाले वाहनों के विरुद्ध जब्ती की कार्रवाई करने की बात कही. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही