Jamtara News : नाला थाना क्षेत्र के नारीथोल गांव के समीप पुलिस ने बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है. थाना प्रभारी विकास कुमार यादव के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के बाद ट्रैक्टर को नाला थाना लाया गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
इसे भी पढ़ें...
जानकारी के अनुसार, पुलिस को क्षेत्र में बालू के उठाव एवं परिवहन की सूचना मिली थी. इसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बालू लदे ट्रैक्टर को पकड़ा. वाहन के पास बालू के उठाव और परिवहन से संबंधित आवश्यक कागजात की जांच की जा रही है. पुलिस के अनुसार, मामले की जानकारी जिला खनन विभाग को भी दी जाएगी, जिसके बाद विभागीय स्तर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
अजय नदी से बालू उठाव और उसके परिवहन को लेकर नाला क्षेत्र में पहले भी सवाल उठते रहे हैं. अवैध बालू कारोबार का मामला राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) तक भी पहुंच चुका है. ऐसे में पुलिस द्वारा बालू लदे वाहनों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई को महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
थाना प्रभारी विकास कुमार यादव ने बताया कि बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया गया है. मामले में आवश्यक जांच और कार्रवाई की जा रही है. खनन विभाग को भी इसकी सूचना दी जाएगी.
फिलहाल जब्त ट्रैक्टर नाला थाना परिसर में रखा गया है. खनन विभाग की जांच और कार्रवाई के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि बालू का उठाव एवं परिवहन वैध था या नियमों का उल्लंघन किया गया था.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

