Search

 
 
 

जामताड़ा पुलिस ने 18 लोगों को लौटाए गुम हुए मोबाइल, चेहरों पर लौटी मुस्कान

Jamtara News : पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह के निर्देश पर जिले में गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए विशेष अभियान चलाया गया. अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्ज सनहा और सीईआईआर (CEIR) पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर मोबाइल फोन की खोजबीन की गई. सत्यापन के बाद बरामद मोबाइल उनके वास्तविक धारकों को सौंप दिए गए.
 
फोन सौंपा

Jamtara News : जिले में गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी को लेकर जामताड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 18 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए और उनके वास्तविक धारकों को सौंप दिया. मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली.

 

इसे भी पढ़ें...

 

सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर हुई कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह के निर्देश पर जिले में गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए विशेष अभियान चलाया गया. अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्ज सनहा और सीईआईआर (CEIR) पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर मोबाइल फोन की खोजबीन की गई. सत्यापन के बाद बरामद मोबाइल उनके वास्तविक धारकों को सौंप दिए गए.

 

फतेहपुर एवं मिहिजाम थाना क्षेत्र से सर्वाधिक चार मोबाइल बरामद

पुलिस की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, जामताड़ा थाना क्षेत्र से एक, नारायणपुर से दो, करमाटांड़ से दो, मिहिजाम से चार, नाला से एक, कुंडहित से एक, फतेहपुर से चार और बागडेहरी थाना क्षेत्र से दो मोबाइल फोन बरामद किए गए. इस प्रकार कुल 18 मोबाइल फोन उनके मालिकों को वापस किए गए.

 

आगे भी जारी रहेगा अभियान

जामताड़ा पुलिस ने बताया कि आम लोगों की सेवा, गुम हुई संपत्ति की बरामदगी और पुलिस के प्रति जनविश्वास मजबूत करने के उद्देश्य से इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम होने पर संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराने के साथ सीईआईआर पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज करें, ताकि मोबाइल की बरामदगी मंं मदद मिल सके. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही