Search

 
 
 

झारखंड ANM काउंसलिंग: आज से चॉइस में बदलाव का मौका, 15 सितंबर को सीट अलॉटमेंट

Ranchi News : पहले चरण की काउंसलिंग में शामिल अभ्यर्थियों का प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लेटर 15 सितंबर 2026 को जारी किया जाएगा. जिन अभ्यर्थियों को सीट मिलेगी, उन्हें इसके बाद संबंधित नर्सिंग संस्थान में जाकर जरूरी प्रक्रिया पूरी करनी होगी.
 
फाइल फोटो

Ranchi News : झारखंड में ANM पाठ्यक्रम में एडमिशन के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग की प्रक्रिया चल रही है. झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद (JCECEB) ने काउंसलिंग के अगले चरण की तारीखें जारी कर दी हैं. इसके तहत आज यानी 13 सितंबर को अभ्यर्थियों को अपनी भरी हुई चॉइस में बदलाव या सुधार करने का मौका मिलेगा.

 

इसे भी पढ़ें...

 

15 सितंबर को सीट अलॉटमेंट

पहले चरण की काउंसलिंग में शामिल अभ्यर्थियों का प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लेटर 15 सितंबर 2026 को जारी किया जाएगा. जिन अभ्यर्थियों को सीट मिलेगी, उन्हें इसके बाद संबंधित नर्सिंग संस्थान में जाकर जरूरी प्रक्रिया पूरी करनी होगी.

 

16 से 19 सितंबर तक नामांकन

सीट अलॉटमेंट के बाद 16 सितंबर से 19 सितंबर तक संबंधित नर्सिंग संस्थानों में दस्तावेजों की जांच और नामांकन होगा. अभ्यर्थियों को निर्धारित समय के अंदर अपने जरूरी दस्तावेजों के साथ संस्थान में उपस्थित होना होगा.

 

21 सितंबर से दूसरा चरण

पहले चरण के बाद खाली बची सीटों के लिए दूसरे चरण की काउंसलिंग होगी. 21 सितंबर को खाली सीटों की जानकारी यानी सीट मैट्रिक्स जारी की जाएगी. इसके बाद 21 से 23 सितंबर तक दूसरे चरण के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग की जाएगी.

 

25 सितंबर को दूसरे चरण का सीट अलॉटमेंट लेटर जारी होगा. इसके बाद 26 से 30 सितंबर तक संबंधित संस्थानों में दस्तावेज सत्यापन और नामांकन की प्रक्रिया होगी.

 

काउंसलिंग शुल्क कितना है

General, EWS, BC-I और BC-II वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए काउंसलिंग शुल्क 400 रुपये है. वहीं, सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 250 रुपये निर्धारित किया गया है.

 

अभ्यर्थी काउंसलिंग से जुड़ी जानकारी और ऑनलाइन प्रक्रिया के लिए JCECEB की आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी देख सकते हैं. अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे सभी तारीखों का ध्यान रखें और तय समय के अंदर काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी करें.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही