Search

 
 
 

झारखंड विस : सिंदरी विधायक ने ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की बेहतर मॉनिटरिंग की मांग उठाई

महतो ने पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने की बात कही. यह भी कहा कि अधिसूचित और गैर अधिसूचित क्षेत्रों में ग्राम सभा का महत्व बढ़ा है. मुखिया और अन्य प्रतिनिधि ग्राम सभा के माध्यम से योजनाएं पास कराने में मेहनत करते हैं. लेकिन उन्हें उचित सम्मान और श्रेय नहीं मिलता. उन्होंने निचले स्तर के जनप्रतिनिधियों को प्रोत्साहन देने की मांग की.
 
  • सिंदरी विधायक बोले- कृषि, पशुपालन व मनरेगा जैसी योजनाओं को जोड़कर काम करने की जरूरत

Ranchi :  झारखंड विधानसभा बजट सत्र के आठवें दिन सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो ने ग्रामीण विकास विभाग से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए. उन्होंने कहा कि राज्य की लगभग 75 प्रतिशत आबादी गांवों में रहती है, इसलिए ग्रामीण विकास विभाग की भूमिका बहुत अहम है.

 

महतो ने कहा कि ग्रामीण विकास की कई योजनाएं धरातल पर नजर आ रही हैं. गांवों में स्वास्थ्य सेवाएं और एम्बुलेंस की पहुंच बेहतर हुई है. उन्होंने सुझाव दिया कि कृषि, पशुपालन और मनरेगा जैसी योजनाओं को आपस में जोड़कर काम किया जाए. इसके लिए एक विशेष मॉनिटरिंग एजेंसी या सेल बनाये, ताकि योजनाएं समय पर पूरी हो सकें.

 

झारखंड विधानसभा की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

सिंदरी विधायक ने कहा कि पिछले बजट की जो योजनाएं लंबित हैं, उन्हें सही से मॉनिटरिंग कर जल्द पूरा किया जाना चाहिए. अगर पुराने काम पूरे नहीं होंगे तो नए बजट पर सही तरीके से काम करना मुश्किल होगा.

 

महतो ने पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने की बात कही. यह भी कहा कि अधिसूचित और गैर अधिसूचित क्षेत्रों में ग्राम सभा का महत्व बढ़ा है. मुखिया और अन्य प्रतिनिधि ग्राम सभा के माध्यम से योजनाएं पास कराने में मेहनत करते हैं. लेकिन उन्हें उचित सम्मान और श्रेय नहीं मिलता. उन्होंने निचले स्तर के जनप्रतिनिधियों को प्रोत्साहन देने की मांग की.

 

ग्रामीण कार्य विभाग की योजनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना और मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना को जरूरी बताया. उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में हाथियों के हमले होते हैं, वहां सड़क और पुल की कमी से राहत पहुंचाने में देरी होती है.

 

उन्होंने इस वर्ष की शेष राशि जारी होने को लेकर चिंता जताई और सरकार से स्पष्ट जवाब मांगा कि क्या सड़क और सेतु योजनाओं के लिए पर्याप्त धन मिल पाएगा.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही