Search

 
 
 

झारखंड क्ले कोर्ट टेनिस टूर्नामेंट : साहिल अमीन ने पुरुष सिंगल्स का खिताब जीता

Jamshedpur News : सिंगल्स के थकाऊ और रोमांचक महामुकाबले के ठीक बाद, साहिल ने अपने जोड़ीदार अमित कुमार सिन्हा के साथ मिलकर डबल्स कोर्ट संभाला. इस वर्ग में भी उन्होंने अद्भुत खेल भावना और जुझारू प्रदर्शन का परिचय देते हुए कड़े मुकाबले में उपविजेता का गौरव प्राप्त किया, जहां फाइनल में उन्होंने जयंत कुमार और आशीष सिद्धार्थ सिन्हा की जोड़ी के खिलाफ 8-4 से मुकाबला समाप्त किया.
 
खिताब जीता

Jamshedpur News : झारखंड टेनिस एसोसिएशन और बेलडीह क्लब, जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित झारखंड स्टेट क्ले कोर्ट टेनिस टूर्नामेंट का समापन बेहद रोमांचक माहौल में हुआ. इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में राज्य के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी साहिल अमीन ने एक बार फिर अपनी बेजोड़ फॉर्म और तकनीकी श्रेष्ठता का लोहा मनवाते हुए पुरुष सिंगल्स का खिताब पर अपना परचम लहरा दिया है.

 

इसे भी पढ़ें...

रांची के रहने वाले साहिल की इस सफलता ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि वर्तमान में झारखंड के टेनिस कोर्ट पर उनकी बादशाहत कायम है.

 

सिंगल्स का महामुकाबला: रोमांचक संघर्ष में साहिल की शानदार विजय

खिताबी मुकाबले में अपने चिर-परिचित आक्रामक और सटीक अंदाज में खेलते हुए साहिल अमीन ने जमशेदपुर के प्रतिभाशाली खिलाड़ी आशीष सिद्धार्थ सिन्हा को 9-7 के स्कोर से शिकस्त दी. इस शानदार जीत के साथ उन्होंने अपने विजय रथ को आगे बढ़ाते हुए लगातार स्टेट चैंपियन बनने का गौरव अपने नाम किया है.

Uploaded Image

साहिल अमीन


डबल्स वर्ग में भी दिखाया उच्चकोटि का खेल 

सिंगल्स के थकाऊ और रोमांचक महामुकाबले के ठीक बाद, साहिल ने अपने जोड़ीदार अमित कुमार सिन्हा के साथ मिलकर डबल्स कोर्ट संभाला. इस वर्ग में भी उन्होंने अद्भुत खेल भावना और जुझारू प्रदर्शन का परिचय देते हुए कड़े मुकाबले में उपविजेता का गौरव प्राप्त किया, जहां फाइनल में उन्होंने जयंत कुमार और आशीष सिद्धार्थ सिन्हा की जोड़ी के खिलाफ 8-4 से मुकाबला समाप्त किया.

 

22 से 25 अक्टूबर तक चले इस टूर्नामेंट ने एक बार फिर साबित कर दिया कि तकनीकी रूप से साहिल राज्य के सबसे सर्वश्रेष्ठ और अजेय टेनिस खिलाड़ी हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही