- रांची में सबसे खराब स्थिति, अकेले जिले में 5,297 मामले 90 दिनों से अधिक समय से अटके
Ranchi News : झारखंड में जमीन के दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) की प्रक्रिया अंचल कार्यलाय में अटकी हुई है. जमीन की खरीद-बिक्री के बाद रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने के लिए लोगों को महीनों इंतजार करना पड़ रहा है. विभाग के आंकड़े के अनुसार कुल 67,814 म्यूटेशन मामले लंबित हैं. इनमें 16,889 मामले ऐसे हैं, जो आपत्ति के साथ 90 दिनों से अधिक समय से लंबित हैं.
इसे भी पढ़ें...
सबसे खराब स्थिति राजधानी रांची की है. यहां 16,530 म्यूटेशन मामले लंबित हैं. इनमें 5,297 मामले 90 दिनों से अधिक समय से अटके हैं. रांची के कांके अंचल में अकेले 1,833 मामले 90 दिनों से अधिक समय से लंबित हैं. नामकुम में 791, ओरमांझी में 537, शहर अंचल में 568 और अरगोड़ा में 350 ऐसे मामले हैं.
पाकुड़ जिला दूसरे बड़े संकट के रूप में सामने आया है. यहां कुल 3,674 मामले लंबित हैं. इनमें 2,120 मामले 90 दिनों से अधिक समय से अटके हैं. पाकुड़ अंचल में ही 1,839 मामले इस श्रेणी में हैं. महेशपुर में 279 मामले लंबित हैं. धनबाद में 7,112 म्यूटेशन मामले लंबित हैं. इनमें 2,018 मामले 90 दिनों से अधिक पुराने हैं. धनबाद अंचल में सबसे ज्यादा 725 मामले लंबित हैं. गोविंदपुर में 565 और बाघमारा में 215 मामले इस श्रेणी में हैं.
हजारीबाग में भी स्थिति चिंताजनक है. यहां कुल 8,173 मामले लंबित हैं. इनमें 1,977 मामले 90 दिनों से अधिक समय से अटके हैं. सदर अंचल में 468, कटकमदाग में 457 और पदमा में 221 मामले लंबित हैं. बोकारो में 1,313, गिरिडीह में 999 और चतरा में 556 मामले 90 दिनों से अधिक समय से लंबित हैं.
म्यूटेशन पेंडिंग का मामला सिर्फ बड़े शहरी जिलों तक सीमित नहीं है. खूंटी में 287, पूर्वी सिंहभूम में 284, रामगढ़ में 385 और साहिबगंज में 524 मामले 90 दिनों से अधिक समय से लंबित हैं.
जिलेवार म्यूटेशन की लंबित स्थिति
| जिला | कुल लंबित | 90 दिन से अधिक लंबित |
| रांची | 16,530 | 5,297 |
| पाकुड़ | 3,674 | 2,120 |
| धनबाद | 7,112 | 2,018 |
| हजारीबाग | 8,173 | 1,977 |
| बोकारो | 3,635 | 1,313 |
| गिरिडीह | 7,266 | 999 |
| चतरा | 1,838 | 556 |
| साहिबगंज | 3,115 | 524 |
| पलामू | 3,503 | 432 |
| रामगढ़ | 1,566 | 385 |
| खूंटी | 915 | 287 |
| पूर्वी सिंहभूम | 1,693 | 284 |
| गढ़वा | 1,790 | 172 |
| लातेहार | 1,282 | 108 |
| गुमला | 763 | 68 |
| देवघर | 663 | 68 |
| सरायकेला-खरसावां | 1,050 | 65 |
| दुमका | 156 | 53 |
| लोहरदगा | 672 | 50 |
| कोडरमा | 1,467 | 45 |
| पश्चिमी सिंहभूम | 553 | 39 |
| सिमडेगा | 260 | 26 |
| गोड्डा | 109 | 3 |
| जामताड़ा | 29 | 0 |
| कुल | 67,814 | 16,889 |
किस जिले के किस अंचल में सबसे ज्यादा 90 दिनों से लंबित मामले?
| जिला | सबसे प्रभावित अंचल | लंबित मामले |
| रांची | कांके | 1,833 |
| पाकुड़ | पाकुड़ | 1,839 |
| धनबाद | धनबाद | 725 |
| हजारीबाग | सदर | 468 |
| बोकारो | चास | 1,185 |
| गिरिडीह | देवरी | 224 |
| चतरा | चतरा | 251 |
| साहिबगंज | राजमहल | 253 |
| पलामू | लेस्लीगंज | 112 |
| रामगढ़ | मांडू | 164 |
| खूंटी | कर्रा | 125 |
| पूर्वी सिंहभूम | घाटशिला | 138 |
| गढ़वा | गढ़वा | 68 |
| लातेहार | हेरहंज | 40 |
| गुमला | घाघरा | 18 |
| देवघर | देवघर | 60 |
| सरायकेला-खरसावां | चांडिल | 30 |
| दुमका | रानेश्वर | 40 |
| लोहरदगा | लोहरदगा | 42 |
| कोडरमा | सतगावां | 15 |
| पश्चिमी सिंहभूम | सदर चाईबासा | 20 |
| सिमडेगा | ठेठइटांगर | 14 |
| गोड्डा | मेहरमा | 2 |
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

