Search

 
 
 

झारखंडः मझगांव से JMM MLA निरल पूर्ति को ‘बिरसा मुंडा उत्कृष्ट विधायक’ का सम्मान

JMM MLA Niral Purty Award झारखंड विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस समारोह में रविवार को मझगांव (पश्चिम सिंहभूम) से जेएमएम विधायक निरल पूर्ति को  'बिरसा मुंडा उत्कृष्ट विधायक सम्मान' से नवाजा गया.
 
जेएमएम विधायक निरल पूर्ति को उत्कृष्ट विधायक का सम्मान

Ranchi News :  झारखंड विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस समारोह में रविवार को मझगांव (पश्चिम सिंहभूम) से जेएमएम विधायक निरल पूर्ति को  'बिरसा मुंडा उत्कृष्ट विधायक सम्मान' से नवाजा गया. राज्यपाल संतोष  कुमार गंगवार ने उन्हें सम्मानित किया. सम्मान के तौर पर उन्हें प्रशस्ति पत्र,  शॉल और 51 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई.

 

इसे भी पढ़ें...

 

इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधानसभा के अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी समेत कई मंत्री, विधायक मौजूद रहे. सभी ने निरल पूर्ति को इस सम्मान के लिए बधाई के साथ शुभकमानाएं दी. निरल पूर्ति आदिवासियों के लिए रिजर्व मझगांव सीट से चार बार के विधायक हैं.

 

निरल पूर्ति ने कहा है कि एक जनप्रतिनिधि के तौर हासिल इस सम्मान की गरिमा को वे बरकरार रखेंगे.  साथ ही क्षेत्र की जनता की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव कोशिश करते रहेंगे.  यह सम्मान उनके लिए केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि नई और बड़ी जिम्मेदारी है

 

हर वर्ष झारखंड विधानसभा के स्थापना दिवस के मौके पर राज्यपाल द्वारा सदन में उत्कृष्ट कार्य, सक्रिय भागीदारी, जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने और संसदीय मर्यादाओं के पालन के आधार पर किसी एक विधायक को यह यह सम्मान दिया जाता है.

 

यह सम्मान विधायकों को सदन के भीतर और क्षेत्र के विकास में बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है. इससे पहले 29 नवंबर को विधानसभा की चयन समिति ने निरल पूर्ति के इस सम्मान के लिए निरल पूर्ति के नाम पर सहमति प्रदान की थी. 

 

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने दल के विधायक को यह सम्मान  मिलने पर खुशी प्रकट की है. पार्टी ने कहा है कि जमीनी स्तर पर लोगों से जुड़ाव, ग्रामीण बुनियादी सुविधाओं पर जोर और जनहित के मुद्दों को उठाने की उनकी यात्रा को यह पहचान मिली है.

 

विधानसभा के कर्मी भी हुए सम्मानित


झारखंड विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस समारोह में उत्कृष्ट विधायक निरल पूर्ति के अलावा विधानसभा के कर्मियों को भी उनके बेहतर कार्य और योगदान के लिए सम्मानित किया गया. सम्मानित होने वालों में उप सचिव किरण सुमन बखला और सुषमा सिंह, प्रशाखा पदाधिकारी रविकांत समीर तिर्की, अधीक्षक मोहम्मद अली अहमद, वरीय ट्रेजरी सलाहकार शिवलाल राम और अनुसेवक संजय कुमार मेहता शामिल हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही