Search

 
 
 

झारखंड NEET MDS : तीसरे राउंड की काउंसलिंग शुरू, 8 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

Ranchi News : तीसरे राउंड के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 6 अक्टूबर से शुरू हो गई है. इच्छुक अभ्यर्थी 8 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं. NEET MDS 2026 में सफल अभ्यर्थी इस काउंसलिंग में हिस्सा ले सकते हैं.
 
प्रतीकात्मक चित्र

Ranchi News : झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद (JCECEB) ने NEET MDS 2026 के तीसरे राउंड की ऑनलाइन काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है. यह काउंसलिंग वनांचल डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, फरठिया, गढ़वा की ऑल इंडिया और NRI कोटा सीटों पर दाखिले के लिए होगी.

 

इसे भी पढ़ें...

 

तीसरे राउंड के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 6 अक्टूबर से शुरू हो गई है. इच्छुक अभ्यर्थी 8 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं. NEET MDS 2026 में सफल अभ्यर्थी इस काउंसलिंग में हिस्सा ले सकते हैं.

 

जिन अभ्यर्थियों का नाम दूसरे राउंड की ऑल इंडिया या NRI कोटा मेरिट लिस्ट में पहले से शामिल है, उन्हें दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं है. कॉलेज की MDS की कुल 15 सीटों में से 60 प्रतिशत सीटें ऑल इंडिया कोटा और 15 प्रतिशत सीटें NRI समर्थित अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित हैं.

 

काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल

ऑनलाइन आवेदन और दस्तावेज अपलोड करने की तारीख 6 से 8 अक्टूबर है. प्रोविजनल स्टेट मेरिट लिस्ट 9 अक्टूबर को जारी होगी. इसके बाद 10 से 12 अक्टूबर तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग की जाएगी.

 

सीट आवंटन का प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर 13 अक्टूबर को जारी किया जाएगा. इसके बाद 14 से 19 अक्टूबर तक दस्तावेजों का सत्यापन और संबंधित कॉलेज में नामांकन होगा.

 

कितना देना होगा शुल्क

ऑल इंडिया अभ्यर्थियों के लिए आवेदन और रजिस्ट्रेशन शुल्क 1,000 रुपये है. झारखंड की महिला, SC और ST अभ्यर्थियों के लिए यह शुल्क 500 रुपये है. दिव्यांग अभ्यर्थियों से आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा.

 

काउंसलिंग शुल्क ऑल इंडिया अभ्यर्थियों के लिए 2,000 रुपये और झारखंड की महिला, SC और ST अभ्यर्थियों के लिए 1,200 रुपये निर्धारित किया गया है. निजी डेंटल कॉलेज के लिए 1 लाख रुपये की सिक्योरिटी डिपॉजिट राशि जमा करनी होगी.

 

अभ्यर्थियों को आवेदन के दौरान NEET MDS 2026 का स्कोर कार्ड अपलोड करना जरूरी है. आवेदन और काउंसलिंग से जुड़ी पूरी प्रक्रिया JCECEB की आधिकारिक वेबसाइट पर पूरी की जा सकती है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही