- , सांसद बिमोल अकोइजाम के इस्तीफे की मांग
Ranchi News : महिलाओं की सुरक्षा और जेएनयू (JNU) प्रकरण से जुड़े कांग्रेस सांसद के मुद्दे पर भाजपा ने राज्यव्यापी आंदोलन का ऐलान किया है. भाजपा के प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने बताया कि 12 अक्टूबर को झारखंड के सभी जिलों में कांग्रेस कार्यालयों के बाहर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा धरना-प्रदर्शन किया जाएगा.
इसे भी पढ़ें...
यह प्रदर्शन इनर मणिपुर से कांग्रेस सांसद (जेएनयू प्रोफेसर) डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजाम पर छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोपों के विरोध में होगा. पार्टी ने आरोपी सांसद से तुरंत इस्तीफे की मांग की है.
अमर कुमार ने कहा कि जब तक आरोपी सांसद अपना इस्तीफा नहीं देते, तब तक भाजपा महिला मोर्चा का चरणबद्ध आंदोलन अलग-अलग रूपों में जारी रहेगा. 12 अक्टूबर को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर होने वाला प्रदर्शन इसी आंदोलन की एक अहम कड़ी है.
इसके जरिए कार्यकर्ता महिला सम्मान, सुरक्षा और राजनीतिक जवाबदेही का मुद्दा उठाएंगे. बाउरी ने कहा कि महिला सुरक्षा भाजपा के लिए अहम मुद्दा है और पार्टी इस पर चुप नहीं बैठेगी.
अमर कुमार बाउरी ने सांसद पर लगे गंभीर आरोपों को लेकर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की भूमिका पर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने कांग्रेस पर महिला सुरक्षा के मुद्दे पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया.
बाउरी ने कहा कि एक तरफ राहुल गांधी देश में पितृसत्तात्मक व्यवस्था खत्म करने की बात करते हैं और प्रियंका गांधी महिला सम्मान का मुद्दा उठाती हैं, वहीं दूसरी तरफ अपनी ही पार्टी के सांसद पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों पर शीर्ष नेतृत्व ने पूरी तरह चुप्पी साध रखी है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

