Ranchi News : झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने शैक्षणिक सत्र 2026-28 के लिए B.Ed., M.Ed. और B.P.Ed. पाठ्यक्रमों में बची सीटों पर नामांकन के लिए विशेष चक्र ऑनलाइन काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है. यह प्रक्रिया प्रथम से चतुर्थ ऑनलाइन साक्षात्कार के बाद रिक्त रह गई सीटों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है.
इसे भी पढ़ें...
कौन कर सकता है आवेदन
राज्य मेधा सूची में शामिल वे अभ्यर्थी विशेष चक्र में भाग ले सकते हैं, जो पूर्व के चार साक्षात्कारों में शामिल नहीं हुए, जिन्हें सीट आवंटित नहीं हुई या सीट आवंटित होने के बावजूद उन्होंने नामांकन नहीं लिया.
पहले के चरणों में नामांकन ले चुके अभ्यर्थियों को भी संस्थान बदलने का अवसर दिया गया है. हालांकि, नया संस्थान आवंटित होने पर वहां नामांकन लेना अनिवार्य होगा और उनका पूर्व नामांकन स्वतः रद्द हो जाएगा.
विशेष चक्र का शेड्यूल
सीट मैट्रिक्स जारी: 6 अक्टूबर 2026
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व चॉइस फिलिंग: 7 से 10 अक्टूबर 2026
प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लेटर: 12 अक्टूबर 2026
दस्तावेज सत्यापन व नामांकन: 13 से 16 अक्टूबर 2026
कितना लगेगा काउंसलिंग शुल्क
General/EWS/BC-I/BC-II: ₹400
SC/ST और सभी वर्गों की महिला अभ्यर्थी: ₹250
शुल्क क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के माध्यम से जमा किया जा सकता है. शुल्क गैर-वापसी योग्य होगा.
ऐसे करें चॉइस फिलिंग
अभ्यर्थियों को JCECEB की आधिकारिक वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in पर जाकर “Click here for All Online Counselling-JCECEB 2026” लिंक के माध्यम से आवेदन करना होगा. संस्थानों के विकल्प भरने की संख्या पर कोई सीमा नहीं है. पर्षद ने अधिक से अधिक संस्थानों का विकल्प भरने की सलाह दी है, ताकि सीट आवंटन की संभावना बढ़ सके.
आरक्षित सीटों पर अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में संबंधित सरकारी प्रावधानों के अनुसार सीटों का विनियमन किया जाएगा. पूर्व में जारी विज्ञापन संख्या जे.सी.ई.सी.ई.बी./01/26-08, दिनांक 24 फरवरी 2026 की अन्य नियम एवं शर्तें लागू रहेंगी. अभ्यर्थी किसी सहायता के लिए JCECEB के हेल्पलाइन नंबर 9264473893 या ईमेल jceceboard@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

