Ranchi News : 70वीं राष्ट्रीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में झारखंड की अंडर-17 बालक फुटबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता बनने का गौरव हासिल किया है. उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में 2 से 6 नवंबर 2026 तक आयोजित इस प्रतियोगिता में देशभर की 36 टीमों ने हिस्सा लिया. फाइनल मुकाबले में झारखंड की टीम को पेनल्टी शूटआउट में हार का सामना करना पड़ा.
इसे भी पढ़ें...
6 नवंबर को खेले गए फाइनल मुकाबले में झारखंड और प्रतिद्वंद्वी टीम के बीच कड़ा मुकाबला हुआ. निर्धारित समय तक दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं. मुकाबला 0-0 की बराबरी पर समाप्त हुआ. इसके बाद पेनल्टी शूटआउट में झारखंड को हार मिली और टीम को उपविजेता बनकर संतोष करना पड़ा.
झारखंड की टीम ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल दिखाया. सेमीफाइनल में टीम ने पंजाब को 3-2 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी. टीम के कप्तान हेमंत किस्कू ने खिलाड़ियों का नेतृत्व किया, जबकि गोलकीपर अजीत कुमार यादव ने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचा.
कोच पूर्ण चंद्र महली और मैनेजर बिंदेश्वर महतो के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में अनुशासन, संघर्ष और टीम भावना का परिचय दिया.
इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव उमाशंकर सिंह, परियोजना निदेशक शशि रंजन, प्रशासी पदाधिकारी मनोज कुमार और राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए. सोरेंग सहित खेल कोषांग के सदस्यों ने खिलाड़ियों, कोच और मैनेजर को बधाई दी है. उन्होंने टीम के प्रदर्शन की सराहना करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

