Search

 
 
 

शिबू सोरेन और कांग्रेस नेताओं के संघर्ष से बना झारखंड : राधाकृष्ण किशोर

Ranchi News : मंत्री ने उत्कृष्ट विधायक के रूप में चयनित विधायक निरल पूर्ति को बधाई देते हुए कहा कि उनमें ईमानदारी, कर्मठता, प्रभावशाली विचार और जवाबदेही जैसे गुण हैं. जनप्रतिनिधियों को उनसे सीखने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि संसदीय व्यवस्था तभी मजबूत होगी, जब कार्यपालिका भी अपनी जिम्मेदारी निभायेगी.
 
राधाकृष्ण किशोर

Ranchi News : संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने झारखंड के गठन में शिबू सोरेन और कांग्रेस के नेताओं के योगदान को याद किया. विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस समारोह में उन्होंने कहा कि झारखंड को अलग राज्य का दर्जा दिलाने के पीछे कई महान नेताओं का संघर्ष और दूरदर्शी सोच रही है. सोनिया गांधी और राजीव गांधी सहित कांग्रेस के नेताओं के योगदान को भी उन्होंने महत्वपूर्ण बताया.

 

इसे भी पढ़ें...

 

मंत्री ने उत्कृष्ट विधायक के रूप में चयनित विधायक निरल पूर्ति को बधाई देते हुए कहा कि उनमें ईमानदारी, कर्मठता, प्रभावशाली विचार और जवाबदेही जैसे गुण हैं. जनप्रतिनिधियों को उनसे सीखने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि संसदीय व्यवस्था तभी मजबूत होगी, जब कार्यपालिका भी अपनी जिम्मेदारी निभायेगी.

 

विधायकों के प्रश्नों और प्रस्तावों का समय पर जवाब मिलना चाहिए. उन्होंने कहा कि विधायिका और कार्यपालिका एक-दूसरे के पूरक हैं. दोनों मिलकर काम करेंगे, तभी झारखंड तेजी से आगे बढ़ेगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही