Ranchi News: मुख्यमंत्री सारथी योजना पर भाजपा के बयान पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव विनोद पांडेय ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि युवाओं के रोजगार पर सवाल उठाने से पहले भाजपा केंद्र सरकार से हर साल दो करोड़ रोजगार देने के वादे का जवाब मांगे.
इसे भी पढ़ें:
विनोद पांडेय ने कहा कि सीएम हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड सरकार युवाओं को कौशल प्रशिक्षण, रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए काम कर रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार झारखंड के साथ वित्तीय भेदभाव कर रही है, जिससे जनकल्याणकारी योजनाएं प्रभावित होती हैं. उन्होंने भाजपा से रोजगार के मुद्दे पर दोहरा रवैया छोड़कर युवाओं को जवाब देने की मांग की.
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सारथी योजना का उद्देश्य युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाना है. भाजपा को सफल और लोकप्रिय योजना में जबरदस्ती कमियां गिनाने से पहले यह भी देखना चाहिए कि केंद्र सरकार ने देश के युवाओं से किए रोजगार के वादों को कितना पूरा किया है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

