Search

 
 
 

रांची के पत्रकारों ने पुलिस कार्रवाई का किया विरोध, परिवार वालों को परेशान करने का आरोप, डीजीपी से मिलेंगे

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वरिष्पठ पत्रकार रजत गुप्ता और संपूर्णानंद भारती ने रांची और सिमडेगा पुलिस पर अभिषेक भारती और उनके परिवार को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया. पत्रकारों ने इस मामले को लेकर झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा को ज्ञापन सौंपकर पूरे घटनाक्रम से अवगत कराने का निर्णय लिया है.
 
प्रेस कॉन्फ्रेंस
  • पत्रकार अभिषेक भारती के समर्थन में उतरे पत्रकार
  • पुलिस कार्रवाई के खिलाफ प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस
  • डीजीपी तदाशा मिश्रा को ज्ञापन सौंपने का लिया निर्णय

Ranchi :  सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा मामले में पत्रकार अभिषेक भारती और एक न्यूज चैनल पर की गई पुलिस कार्रवाई का रांची के पत्रकारों ने विरोध जताया है. इसे लेकर वरिष्ठ पत्रकार रजत कुमार गुप्ता और संपूर्णानंद भारती (अभिषेक भारती के पिता) और अन्य पत्रकारों ने रांची प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुलिस कार्रवाई का विरोध किया. 

 

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकार अभिषेक भारती के पिता और वरिष्ठ पत्रकार संपूर्णानंद भारती ने रांची और सिमडेगा पुलिस पर उनके परिवार को प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया. पत्रकारों ने इस मामले को लेकर झारखंड के डीजीपी तदाशा मिश्रा को ज्ञापन सौंपकर पूरे घटनाक्रम से अवगत कराने का निर्णय लिया है.  

 

 

प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद सभी पत्रकार प्रेस क्लब के बाहर एकत्रित हुए और अभिषेक भारती के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी वापस लेने की मांग को लेकर नारेबाजी की. पत्रकारों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच और पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा की मांग उठाई.

 

वरिष्ठ पत्रकार रजत कुमार गुप्ता ने कहा है कि पत्रकारों के खिलाफ  लगातार ज्यादती की खबरें सामने आती रही हैं. इस मामले में मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन सौंपा जाएगा. उन्होंने कहा कि पुलिस के आला अधिकारी को भी वस्तुस्थिति से अवगत कराया जायेगा. 

Uploaded Image

प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद पत्रकारों ने प्रेस क्लब के बाहर की नारेबाजी

 

गौरतलब है कि रविवार देर रात सिमडेगा पुलिस और अरगोड़ा थाने की पुलिस विधायक भूषण बाड़ा मामले में पीड़िता का इंटरव्यू प्रसारित करने वाले डिजिटल मीडिया के दफ्तर पहुंची थी. इस दौरान पुलिस कार्यालय से माइक सहित कई सामान जब्त कर अपने साथ ले गई थी. 

 

रविवार की रात पुलिस के न्यूज चैनल के दफ्तर पहुंचने की सूचना पर भाजपा के पूर्व सांसद दीपक प्रकाश समेत अन्य भाजपा नेता पहुंचे थे. साथ ही पुलिस की कार्यशैली को लेकर सवाल उठाये. भाजपा ने आरोप लगाया कि पुलिस दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार करने के बजाय खबर दिखाने वाले मीडियाकर्मी को परेशान कर रही है. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही