Search

 
 
 

JPSC-JSSC PROTEST : मजिस्ट्रेट से मिला भाजपा प्रतिनिधिमंडल, बाबूलाल ने कार्रवाई की मांग की

Ranchi News :  बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि आंदोलन के दौरान छात्रों के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई. जबकि आंदोलन कर रहे छात्र-युवाओं पर प्राथमिकी दर्ज की गई. उन्होंने कहा कि इस मामले में सरकार और अन्य लोगों की ओर से छात्रों के खिलाफ अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.
 
  • छात्रों के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग
  • भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने मजिस्ट्रेट कार्यालय के समक्ष धरना देने की चेतावनी

Ranchi News :  JPSC और JSSC-CGL परीक्षा में कथित गड़बड़ी के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों पर दर्ज मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में भाजपा का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को सीईओ सह सदर मजिस्ट्रेट शिव शंकर पांडेय से मिला. करीब एक घंटे तक चली वार्ता में छात्र आंदोलन के दौरान हुई घटनाओं और दर्ज प्राथमिकी को लेकर चर्चा हुई. 

 

वार्ता के बाद बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि आंदोलन के दौरान छात्रों के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई. जबकि आंदोलन कर रहे छात्र-युवाओं पर प्राथमिकी दर्ज की गई. उन्होंने कहा कि इस मामले में सरकार और अन्य लोगों की ओर से छात्रों के खिलाफ अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.

 

Uploaded Image

कानून सभी के लिए समान होना चाहिए : बाबूलाल


भाजपा नेता के अनुसार, जिन लोगों ने आंदोलन के दौरान कथित तौर पर छात्रों के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार किया, उनके खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज करने की मजिस्ट्रेट से मांग की है. उन्होंने कहा कि घटना से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर उपलब्ध हैं और उनमें पूरे घटनाक्रम को देखा जा सकता है.

 

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि एक प्राथमिकी में नामजद व्यक्ति द्वारा खुद घटनास्थल पर मौजूद रहने और वहां की गतिविधियों को स्वीकार किए जाने का उल्लेख है. भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने इसी आधार पर मजिस्ट्रेट से मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की.

 

बाबूलाल मरांडी ने चेतावनी दी कि यदि छात्रों के साथ कथित मारपीट करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई, तो भाजपा प्रतिनिधिमंडल मजिस्ट्रेट कार्यालय के समक्ष धरना देगा. उन्होंने कहा कि कानून सभी के लिए समान होना चाहिए और प्रशासन को बिना किसी दबाव के विधि सम्मत कार्रवाई करनी चाहिए.


उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों पर कथित दबाव को लेकर भी सवाल उठाए. कहा कि अधिकारियों को निष्पक्ष तरीके से काम करना चाहिए और किसी भी पक्ष के दबाव में आकर कार्रवाई नहीं करनी चाहिए. प्रतिनिधिमंडल ने मजिस्ट्रेट को संबंधित प्राथमिकी की प्रति भी उपलब्ध कराई.

 

बाबूलाल मरांडी के अनुसार, मजिस्ट्रेट ने प्रतिनिधिमंडल की पूरी बात सुनी और मामले में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया. भाजपा प्रतिनिधिमंडल में रांची विधायक सीपी सिंह समेत भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता शामिल थे.

 

Uploaded Image

सदर अंचल अधिकारी शिव शंकर पांडेय


भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने सदर अंचल अधिकारी से छात्रों पर हुई कार्रवाई और प्राथमिकी में दर्ज नामों को लेकर सवाल उठाए. भाजपा ने मामले में एकपक्षीय कार्रवाई करने का भी आरोप लगाया. इस पर सदर अंचल अधिकारी शिव शंकर पांडेय ने स्पष्ट किया कि प्राथमिकी उपलब्ध तथ्यों और मौके पर मिली जानकारी के आधार पर दर्ज की गई है.

 

उन्होंने कहा कि कुछ लोगों के नाम उनके स्तर पर ज्ञात थे, जबकि कुछ लोगों के बारे में पुलिस पदाधिकारियों के माध्यम से जानकारी प्राप्त की गई. इसी आधार पर ज्ञात लोगों के नाम प्राथमिकी में दर्ज किए गए हैं. इसके साथ ही दो अज्ञात लोगों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है.शिव शंकर ने कहा कि अब मामले में आगे अनुसंधान करना, पुलिस का काम है. उन्होंने न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे कार्रवाई की बात कही.

 

वहीं पुतला लेकर भागने और वायरल वीडियो में नजर आ रहे लोगों पर कार्रवाई के सवाल पर सदर अंचल अधिकारी ने कहा कि दंडाधिकारी के रूप में उनका मुख्य कार्य विधि-व्यवस्था बनाए रखना है. मौके पर हुई धक्कामुक्की की घटनाओं के दौरान जो तथ्य उनके संज्ञान में आए, उन्हीं के आधार पर प्राथमिकी में उल्लेख किया गया है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही