Ranchi : JPSC की 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में कथित गड़बड़ी के मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी अभय कुमार तिवारी समेत श्वेता गुप्ता, अरविंद कुमार और सौरभ सुमन ने अदालत में जमानत याचिका दाखिल की है. चारों आरोपियों की बेल याचिका पर 11 अगस्त को सुनवाई होनी है.
इसे भी पढ़ें....
जानकारी के अनुसार, जमानत याचिका पर पिछली सुनवाई के दौरान अदालत ने मामले की जांच कर रही CID से केस डायरी उपलब्ध कराने को कहा था. हालांकि, अब तक CID की ओर से केस डायरी अदालत में उपलब्ध नहीं कराए जाने की बात सामने आ रही है. ऐसे में 11 अगस्त को होने वाली सुनवाई में केस डायरी को लेकर भी स्थिति स्पष्ट होने की संभावना है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment