Search

 
 
 

JSCA AGM : पूर्व चीफ जस्टिस बने लोकपाल, दो सदस्यों की छुट्टी

Ranchi News : झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा रविवार को अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए.
 
जेएससीए

Ranchi News : रांची के जेएससीए स्टेडियम में रविवार को झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा  हुई. इसमें झारखंड हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस वीरेंद्र सिंह को जेएससीए का लोकपाल और एथिक्स ऑफिसर नियुक्त किया गया है. साथ ही एसबी सिंह और एसए रहमान की सदस्यता खत्म करने के फैसले को मंजूरी मिली.  अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में करीब 400 सदस्य शामिल हुए. 

 

बैठक में ऑडिटेड लेखा-जोखा पास करने के साथ ही पिछली कार्यवाहियों की पुष्टि की गई.  साथ ही आगामी क्रिकेट सत्र के लिए पुरुष और महिला टीमों के लिए चयन समिति का ऐलान किया गया. मनीष वर्द्धन को सीनियर मेंस और कौशल सिंह को जूनियर मेंस सेलेक्शन कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है. वहीं, वुमेंस सेलेक्शन कमेटी के चेयरमैन की जिम्मेदारी कविता रॉय को दी गई है. 

 

इसी बीच, निष्कासित सदस्य एसबी सिंह ने टिकट वितरण में धांधली का आरोप लगाया है. उन्होंने 30 नवंबर 2025 को भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच के फ्री पास बांटने में हुई कथित गड़बड़ी की जांच के लिए एसएसपी से शिकायत की है. इसमें कुछ पदाधिकारियों और टिकटिंग एजेंसी की भूमिका की जांच की मांग की गई है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही