Search

Ranchi News : JSLPS महिला कैडर ने की मानदेय बढ़ाने की मांग, मंत्री दीपिका पांडेय को सौंपा मांगपत्र

Ranchi News : झारखंड के 24 जिलों से रांची पहुंचीं लगभग 500 जेएसएलपीएस महिला कैडर कर्मियों ने मंगलवार को ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से मुलाकात कर अपनी समस्याओं और मांगों से संबंधित मांगपत्र सौंपा. महिला कर्मियों ने मंत्री को 50 से 150 रुपये के अल्प मानदेय और महंगे सफर खर्च से हो रही आर्थिक तंगी की जानकारी दी. विभागीय मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और आश्वस्त किया कि अगले 5 दिनों के भीतर इस दिशा में सकारात्मक समाधान निकाला जाएगा.
 
झारखंड के 24 जिलों से रांची पहुंची महिला कैडर
  • 24 जिलों से रांची पहुंची 500 महिला, कहा घर का खर्च निकालना हुआ मुश्किल

Ranchi News : झारखंड के 24 जिलों से रांची पहुंचीं लगभग 500 जेएसएलपीएस महिला कैडर कर्मियों ने मंगलवार को ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से मुलाकात कर अपनी समस्याओं और मांगों से संबंधित मांगपत्र सौंपा. महिला कर्मियों ने मंत्री को 50 से 150 रुपये के अल्प मानदेय और महंगे सफर खर्च से हो रही आर्थिक तंगी की जानकारी दी. विभागीय मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और आश्वस्त किया कि अगले 5 दिनों के भीतर इस दिशा में सकारात्मक समाधान निकाला जाएगा.

मांगपत्र के अनुसार, कनिष्ठ कर्मियों के लिए 400 रुपये और वरिष्ठ कर्मियों के लिए 800 रुपये प्रतिदिन मानदेय तय करने की मांग रखी है. इसके साथ ही यात्रा व संचार भत्ता, भविष्य निधि, बीमा सुरक्षा और नियुक्तियों में आरक्षण का लाभ देने का भी आग्रह किया गया है. कर्मियों का कहना है कि धरातल पर लगातार सेवा देने के बावजूद उन्हें नाममात्र का मानदेय मिल रहा है, जिससे इस महंगाई में परिवार का खर्च चलाना और बच्चों का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है.

विभागीय मंत्री से मिले 5 दिनों के आश्वासन के बाद महिला कैडर कर्मियों में समस्याओं के शीघ्र समाधान की उम्मीद जगी है. महिला कैडर वर्ष 2016-17 से ग्रामीण विकास विभाग के तहत गांवों में स्वयं सहायता समूहों के संचालन, प्राकृतिक खेती, पशुपालन और सामाजिक योजनाओं के क्रियान्वयन का जिम्मा संभाल रही हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही