Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कटिहार : जमीन विवाद को लेकर गोलीबारी, बड़े भाई ने छोटे भाई को मारी गोली

Advertisement
Advertisement
Katihar : कटिहार जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र स्थित मिर्जापुर में पैतृक जमीन के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई मनोज यादव ने छोटे भाई रंजन यादव को गोली मार दी. गोली रंजन यादव के गले को छूते हुए निकल गयी. हालांकि गोली के छर्रे से चेहरे और गर्दन में गंभीर चोटें आयी हैं. गोली लगने के बाद रंजन यादव को आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल मनिहारी में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए कटिहार सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. (पढ़ें, पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-said-before-the-special-session/">पीएम

मोदी बोले, विशेष सत्र छोटा, लेकिन मूल्यवान है, संसद की कार्यवाही शुरू)

जमीन विवाद को लेकर अक्सर होती थी तू-तू मैं-मैं

मिली जानकारी के अनुसार, रंजन यादव और मनोज यादव के बीच पैतृक जमीन के बंटवारे को लेकर बीते कई सालों से विवाद चल रहा है. जमीन विवाद के निपटारे को लेकर कई बार पंचायती भी हुई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला. बीती शाम फिर से दोनों भाई के बीच जमीन विवाद को लेकर तू-तू मैं-मैं हुई. मामला इतना बढ़ा कि बड़े भाई ने छोटे भाई पर गोली चला दी. इस गोलीबारी में रंजन यादव गंभीर रूप से घायल हो गये. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-three-women-trapped-in-a-cave-in-gondudih-body-of-one-was-taken-out-rescue-continues/">धनबाद

: गोंदुडीह में बनी गोफ में समायीं तीन महिलाएं, एक का शव निकाला गया, रेस्क्यू जारी 

जमीन के बंटवारे से खुश नहीं थे तीनों भाई

रंजीत और मनोज यादव के पिता लक्ष्मण यादव ने बताया कि उन्होंने एक साल पहले पैतृक जमीन का बंटवारा तीनों बेटे के बीच कर दी थी. लेकिन तीनों भाई बंटवारा से नाखुश थे. इसकी वजह से तीनों में अक्सर लड़ाई-झगड़ा होता था. बीती रात को भी जमीन को लेकर दोनों बेटों के बीच विवाद हुआ. जिसके बाद मनोज ने रंजन यादव को गोली मार दी. इसे भी पढ़ें : संसद">https://lagatar.in/special-session-of-parliament-from-11-am-pm-modi-will-address-lok-sabha-on-the-first-day/">संसद

का विशेष सत्र 11 बजे से, पहले दिन लोकसभा को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही