Search

 
 
 

Khunti News : दो बाइक के बीच भीषण भिडंत, चार युवकों की मौत, एक घायल

Khunti News : मरने वालों में तीन की पहचान कर ली गई है. इनमें उड़ीकेल गांव के प्रेमांशु कोंगाड़ी, जीदन कोंगाड़ी तथा बनाबीरा नवाटोली निवासी हेमंत बहादुर के रूप में हुई है. सूचना मिलने पर रनिया पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए खूंटी सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है.
 
सिंबोलिक फोटो

Khunti News : जिले के रनिया थाना क्षेत्र में शनिवार को सड़क हादसे में चार युवकों की मौत हो गई. हादसा रनिया-मर्चा मुख्य पथ पर विश्रामपुर गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर से हुआ. टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनयुवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया.

 

इसे भी पढ़ें...

 

मरने वालों में उड़ीकेल गांव के प्रेमांशु कोंगाड़ी, जीदन कोंगाड़ी, बनाबीरा नवाटोली निवासी हेमंत बहादुर और विश्वा सिंह उर्फ छोटू सिंह के रूप में हुई है. घायल विश्वा सिंह को बेहतर इलाज के लिए रांची ले जाया जा रहा था. लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. 

 

जानकारी के अनुसार, शनिवार को लोहागड़ा बाजार में डायर जतरा का आयोजन किया गया था. इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे. बताया गया कि युवक जतरा से लौट रहे थे. इसी दौरान शाम करीब छह से सवा छह बजे के बीच बिश्रामपुर और तुरीगड़ा गांव के बीच सामने से आ रही बाइक के साथ आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई. 

 

बताया जाता है कि एक बाइक पर दो और दूसरी बाइक पर तीन युवक सवार थे. दोनों बाइक की रफ्तार काफी तेज थी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीन युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

 

हादसे की सूचना मिलते ही विधायक प्रतिनिधि सुरेश कोंगाड़ी ने पुलिस को जानकारी दी और अपने कार्यकर्ताओं के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया. सूचना मिलने पर रनिया पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए खूंटी सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही