Search

किरीबुरु : अफीम तस्करी के तीन दोषियों को 10-10 वर्ष की सजा

कोर्ट ने तीनों दोषियों पर एक-एक लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया Kiriburu (Shailesh Singh) : कोर्ट ने अफीम तस्करी करने के तीन दोषियों को 10-10 वर्ष की सजा सुनाई है. इनपर एक-एक लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है. तीनों दोषियों के नाम पांडा बोदरा, एसी बिरसा और सुबोध प्रजापति हैं. इनपर कराईकेला थाना कांड संख्या - 17/2022 तीन सितंबर को धारा - 18 (बी)/25 एनडीपीएस एक्ट लगाया गया था. इनके खिलाफ अफीम रखने और वैध कागजात के बिना परिवहन करने का मामला दर्ज किया गया था. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-effect-of-extreme-heat-heat-wave-took-the-life-of-one-person/">हजारीबाग

: प्रचंड गर्मी का असर, लू ने ली एक व्यक्ति की जान
टेबो थाना अन्तर्गत चिंगिदा गांव में 3 सितम्बर 2022 को दोपहर करीब 12 बजे एरिया डोमिनेशन करते हुए लौटने के क्रम में नवादा बस्ती की ओर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन युवक आ रहे थे. संदेह होने पर पुलिस कर्मियों द्वारा युवक को रोक कर तलाशी ली गई तो झोला से 2 किलो अफीम बरामद हुआ. युवक ने अपना नाम पाण्डा बोदरा बताया. अनुसंधान के क्रम में चाईबासा पुलिस द्वारा उक्त तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया तथा सभी साक्ष्यों को वैज्ञानिक तरीके से संग्रह करते हुए न्यायालय में आरोप पत्र समर्पित किया गया. इसे भी पढ़ें : हुबली">https://lagatar.in/bjps-statewide-protest-over-neha-hiremaths-murder-in-hubli-father-demands-cbi-inquiry/">हुबली

में नेहा हिरेमथ की हत्या को लेकर भाजपा का राज्यव्यापी प्रदर्शन, पिता ने सीबीआई जांच की मांग की
इसके आधार पर उक्त काण्ड का विचारण के क्रम में न्यायालय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, चाईबासा के न्यायालय ने तीनों अभियुक्तों को एनडीपीएस एक्ट में 10-10 साल की कठोर कारावास एवं एक-एक लाख रुपए जुर्माना की सजा सुनाई है. जुर्माना नहीं भरने पर दो-दो साल की अतिरिक्त कारावास की सजा सुनाई है. इसे भी पढ़ें : विशेश्वर">https://lagatar.in/visheshwar-ojha-murder-case-main-accused-haresh-and-brajesh-sentenced-to-rigorous-life-imprisonment/">विशेश्वर

ओझा हत्याकांड : आठ साल बाद मुख्य आरोपी हरेश व ब्रजेश को सश्रम आजीवन कारावास, पांच अन्य को 10 साल की सजा

चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम के कराटेकारों का 8 पदकों पर कब्जा

  • झारखंड स्टेट कैडेट जूनियर एवं सीनियर कराटे चैंपियनशिप रांची के खेल गांव में संपन्न
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/Chaibasa-8-KarateKar.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chaibasa (Sukesh kumar) : स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ झारखंड के तत्वधान में झारखंड स्टेट कैडेट, जूनियर एवं सीनियर कराटे चैंपियनशिप रांची के खेल गांव में सफलतापूर्वक संपन्न हो गई. इस चैंपियनशिप में वेस्ट सिंहभूम चाईबासा की ओर से 8 चयनित कराटेकारो ने इस चैंपियनशिप में शामिल हुए और उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 8 पदको पर कब्जा जमाया. जिसमें 3 स्वर्ण पदक, 3 रजत पदक एवं 2 कांस्य पदक शामिल है. इस चैंपियनशिप में जितने वाले गोल्ड मेडलिस्ट कराटे कारों को 8 मई से लेकर 12 मई तक देहरादून उत्तराखंड में आयोजित नेशनल कराटे चैंपियनशिप में भाग लेने का मौका मिलेगा. इसे भी पढ़ें : हुबली">https://lagatar.in/bjps-statewide-protest-over-neha-hiremaths-murder-in-hubli-father-demands-cbi-inquiry/">हुबली

में नेहा हिरेमथ की हत्या को लेकर भाजपा का राज्यव्यापी प्रदर्शन, पिता ने सीबीआई जांच की मांग की
स्टेट कराटे चैंपियनशिप के अवसर पर अध्यक्ष हंसी मानस सिंहा कार्यकारी सचिव सेंसाई एजाज असदक सेंसाई शशि पांडे ,सेंसाई नरेंद्र सिंहा, सेंसाई रंजीत मेहता , सेंसाई पंकज कुमार सिंह, सेंसाई धनंजय श्रीवास्तव , सेंसाई दुर्गा प्रसाद, सेंसाई मदन एवं अन्य स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड के ऑफिशियल भी उपस्थित थे. यह जानकारी स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ़ वेस्ट सिंहभूम के अध्यक्ष सेंसांई पंकज कुमार सिंह ने दी. चैंपियनशिप में पदक प्राप्त करने वाले कराटे कारों का नाम इस प्रकार है. जूनियर बालिका काता वर्ग में सृष्टि पाट पिंगुवा ने स्वर्ण पदक एवं इसी वर्ग के कुमीते वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया. अंडर 21 बालिका कुमीते वर्ग में सरेशवी जारिका ने रजत पदक प्राप्त किया. इसे भी पढ़ें : विशेश्वर">https://lagatar.in/visheshwar-ojha-murder-case-main-accused-haresh-and-brajesh-sentenced-to-rigorous-life-imprisonment/">विशेश्वर

ओझा हत्याकांड : आठ साल बाद मुख्य आरोपी हरेश व ब्रजेश को सश्रम आजीवन कारावास, पांच अन्य को 10 साल की सजा
अंडर 21 बालक -67 केजी कुमीते वर्ग में राजा घोष ने स्वर्ण पदक एवं सीनियर- 67 केजी पुरुष कुमीते वर्ग में राजा घोष ने रजत पदक प्राप्त किया. सीनियर- 45 केजी पुरुष वर्ग में ऋतिक देवगम ने कांस्य पदक प्राप्त किया. 45 केजी महिला वर्ग कुमीते में स्नेहा सलोमी बालमुचू ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया. इस सफलता पर स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ वेस्ट सिंहभूम के पदाधिकारी गन एवं अन्य गनमान्य व्यक्तियों ने शुभकामनाएं दी एवं हर्ष व्यक्त किया. इसे भी पढ़ें : रांची:">https://lagatar.in/ranchi-five-including-two-minors-arrested-in-raj-mistrys-thrashing-case/">रांची:

राज मिस्त्री की पीटकर हत्या मामले में दो नाबालिग समेत पांच गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp