Sports News : स्पेन की फुटबॉल टीम एफसी बार्सिलोना ने ला लीगा 26/27 सीजन की शानदार शुरुआत की. बार्सिलोना ने शुक्रवार को खेले गए मैच में एथलेटिक बिलबाओ को 2-0 से हरा दिया. यह मैच स्पेन के कैंप नोउ स्टेडियम में खेला गया.
बार्सिलोना ने शुरुआत से ही मैच पर दबाव बनाए रखा. बार्सिलोना की तरफ से राफिन्हा ने पहला गोल किया. बार्सिलोना का बॉल पर कब्जा अधिक होने के बावजूद, कैटलन क्लब को पेड्री के एक बेहतरीन मूव की जरूरत पड़ी, जिससे राफिन्हा को गोल करने का मौका मिला. स्पेनिश खिलाड़ी एमेरिक लापोर्टे की गलती का फायदा उठाते हुए लोपेज ने दूसरा गोल किया और बार्सिलोना की बढ़त 2-0 कर दी.
उनके प्रतिद्वंद्वी एथलेटिक बिलबाओ की टीम एक भी शॉट टारगेट पर नहीं मार पाई. बिलबाओ के साइमन ने दूसरे हाफ में कई शानदार बचाव किए, लेकिन 82वें मिनट में हुए गोल को नहीं नहीं रोक सके. इस तरह एफसी बर्सिलोना ने 2-0 से मैच अपने नाम कर लिया. बर्सिलोना का अगला मुकाबला रायो वायाकानो से 31 अगस्त को होगा. राया वायाकानो ने अपना पिछला मैच डेपोर्टिवो अलावेस के खिलाफ खेला था, जो 1-1 से ड्रॉ रहा था.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

