Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आंध्रप्रदेश में ट्रेन की चपेट में आने से चतरा के मजदूर की मौत, शव गांव लाने के लिए मदद की गुहार

प्रतापपुर थाना क्षेत्र के बरूरा पंचायत के नारायणपुर गांव निवासी मजदूर अनिल कुमार भारती की आंध्रप्रदेश में ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई. हादसा मंगलवार रात विजयवाड़ा के टुनी स्टेशन के पास हुआ.
Advertisement
Advertisement

Chatra: प्रतापपुर थाना क्षेत्र के बरूरा पंचायत के नारायणपुर गांव निवासी मजदूर अनिल कुमार भारती की आंध्रप्रदेश में ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई. हादसा मंगलवार रात विजयवाड़ा के टुनी स्टेशन के पास हुआ. मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष थी और वह सगुनी भारती का पुत्र था. बताया गया कि अनिल कुमार भारती मजदूरी करने के लिए आंध्रप्रदेश गया था.

 

इसी दौरान टुनी स्टेशन के समीप वह ट्रेन की चपेट में आ गया. हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद विजयवाड़ा पुलिस ने परिजनों और गांव के लोगों को इसकी सूचना दी. मौत की खबर मिलते ही नारायणपुर गांव में मातम पसर गया.

 

इसे भी पढ़ें - 

 

 

अनिल की मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिवार के सामने अब सबसे बड़ी परेशानी शव को आंध्रप्रदेश से अपने गांव लाने की है. परिजनों ने बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि वे खुद दूर राज्य से शव को गांव ला सकें.

 

परिजनों ने चतरा के उपायुक्त रवि आनंद, सांसद कालीचरण सिंह और विधायक जनार्दन पासवान से मदद की गुहार लगाई है. उन्होंने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से आवश्यक पहल कर अनिल कुमार भारती का शव जल्द से जल्द गांव पहुंचाने की व्यवस्था कराने की मांग की है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही