Search

 
 
 

Lagatar Impact : देवघर में फूड सेफ्टी की टीम का दुकानों में छापा, नकली पनीर व लड्डू नष्ट

डीसी नमन प्रियेश के निर्देश पर फूड इंस्पेक्टर राजेश कुमार शर्मा ने अपनी टीम के साथ कई मिठाई दुकानों में औचक छापेमारी की. शहर के रामपुर खापड़ौडीह स्थित शिव लड्डू भंडार में जांच में करीब 25 kg लड्डू में मेटानिल येलो रंग पाया गया.
 

Deoghar : Lagatar Media में प्रकाशित खबर पर संज्ञान लेते हुए देवघर जिला फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने शहर में मिठाई दुकानों व खाद्य प्रतिष्ठानों में गुरुवार को औचक जांच अभियान चलाया. इस दौरान कुछ दुकानों से नकली पनीर व लड्डू जब्त कर नष्ट कर दिया गया. टीम का नेतृत्व फूड इंस्पेक्टर राजेश कुमार शर्मा कर रहे थे. ज्ञात हो कि Lagatar Media ने बुधवार को 'देवघर में खुले में बिक रहा नकली पनीर, प्रशासन बेखबर'  https://lagatar.in/fake-paneer-sold-openly-in-deoghar-market-administration-unaware शीर्षक से खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी.


डीसी नमन प्रियेश के निर्देश पर फूड इंस्पेक्टर राजेश कुमार शर्मा ने अपनी टीम के साथ कई मिठाई दुकानों में औचक छापेमारी की. शहर के रामपुर खापड़ौडीह स्थित शिव लड्डू भंडार में जांच में करीब 25 kg लड्डू में मेटानिल येलो रंग पाया गया. टीम ने सभी लड्डू नष्ट करा दिया. दुकान का लाइसेंस भी निलम्बित कर दिया गया. वहीं, मीना बाजार स्थित राजेश किराना स्टोर से 20kg मिलावटी पनीर जब्त कर नष्ट कराया गया. दुकानदार नोटिस जारी कर 7 दिनों में लाइसेंस बनवाने की चेतावनी दी गई.

 


इधर, दिगंबर स्वीट्स में गंदगी पाए जाने पर नोटिस जारी किया गया. टीम ने बैद्यनाथपुर से झोंसागाड़ी तक विभिन्न होलसेलर, रिटेलर व डिस्ट्रीब्यूटर प्रतिष्ठानों में खाद्य तेल, बेसन, मैदा, आटा व सूजी की जांच की. मीना बाजार से आजाद चौक तक कुछ प्रतिष्ठानों में लाइसेंस नहीं पाए जाने पर पर उन्हें नोटिस थमाया गया. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही