Latehar News : सदर थाना क्षेत्र के डेमू पंचायत के हुंडरू ग्राम में बुधवार रात चोरों ने एक डिजिटल सेवा केंद्र को निशाना बनाया. चोर दुकान में रखे 35 हजार रूपये नगद समेत अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए.
डिजिटल सेवा केंद्र के संचालक नीरज कुमार ने बताया कि वे डिजिटल सेवा केंद्र के अलावा उसमें एक किराना दुकान भी चलाते थे. बुधवार की रात करीब नौ बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे. गुरुवार की सुबह जब वे दुकान पहुंचे तो देखा कि दुकान के अंदर का खिड़की व दरवाजा खुला है और वेंटिलेटर टूटा है.
आशंका व्यक्त की जा रही है कि चोर वेंटिलेटर तोड़कर दुकान के अंदर घुसे होंगे. नीरज के अनुसार, दुकान में रखे 35 हजार रूपये और अन्य सामानों की चोरी कर ली गयी है. तकरीबन एक से डेढ़ लाख रूपये का नुकसान हुआ है.
नीरज ने बताया कि दुकान ही उनके जीविकोपार्जन का मुख्य साधन था. उन्होंने इसकी सूचना सदर थाना को दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है. (लातेहार की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...)
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

