Search

 
 
 

Latehar News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी पहुंचा जेल

नाबालिग के साथ दुष्‍कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. घटना जिले के बारेसांढ़ थाना क्षेत्र की है.
 
दुष्कर्म का आरोपी

Latehar: नाबालिग के साथ दुष्‍कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. घटना जिले के बारेसांढ़ थाना क्षेत्र की है. पुलिस ने बारेसांढ़ थाना कांड संख्‍या 05/26 के नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

लातेहार की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

जानकारी के अनुसार 15 अगस्‍त को विष्‍णु उरांव के खिलाफ बारेसांढ़ थाना में बीएनएस की धारा 65(1) एवं 4/6 पोक्सो एक्ट के तहत  मामला दर्ज हुआ था. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर एक छापामारी दल का गठन किया गया था. 16 अगस्‍त को मामला दर्ज होने के 24 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार कर न्‍यायिक हिरासत में भेज दिया.

इसे भी पढ़ें: 

वहीं पुलिस ने मनिका थाना क्षेत्र के कुरुंद गांव में फसल विवाद को लेकर हुई मुकेश यादव की हत्या के नामजद दो आरोपियों सीताराम यादव व महादेव भुईयां को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही