Latehar News : जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के चकला पंचायत के एक तालाब में 18 वर्षीय युवक का शव तैरता हुआ बरामद किया गया है. यह घटना सोमवार शाम की है. मंगलवार को सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है.
इसे भी पढ़ें...
घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. शव की शिनाख्त थाना क्षेत्र के चकला ग्राम निवासी सूरज उरांव पिता सिनोद उरांव के रूप में की गयी है. स्थानीय लोगों ने जब तालाब में शव को तैरता हुआ देखा तो पुलिस को इसकी जानकारी दी.
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला. पुलिस मामले की जांच कर रही है. युवक किस हालत में तालाब के पास पहुंचा और उसकी मौत कैसे हुई, इसकी तफ्शीश की जा रही है. बहरहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार कर रही है.

