Search

 
 
 

Latehar News : बांध में डूबने से व्यक्ति की मौत, पसरा मातम

Latehar News : बताया जाता है कि वे शाम में एक टेंपो से घर लौट रहे थे. लौटते-लौटते रात हो गयी थी. बालुमाथ से पांकी रोड के पास एक टेंपो से वे उतरे और वहां से पैदल घर जाने लगे. उनके घर के 200 मीटर पहले एक बांध है. कयास लगाया जा रहा है कि रात के अंधेरे में रास्ता भटक जाने के कारण वे बांध में गिर गये और वहां डूबने से उनकी मौत हो गयी. देर रात तक जब वे घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की.
 
शव बरामद

Latehar News : जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के पांकी रोड के एक बांध से रविवार को एक शव बरामद किया गया है. शव की शिनाख्त झारखंड आंदोलनकारी नानहू उरांव के रूप में की गयी है. घटना के बारे मे बताया जाता है कि शनिवार को नानहू उरांव जितिया का बाजार करने बालुमाथ बाजार गये थे. 

 

इसे भी पढ़ें...

 

बताया जाता है कि वे शाम में एक टेंपो से घर लौट रहे थे. लौटते-लौटते रात हो गयी थी. बालुमाथ से पांकी रोड के पास एक टेंपो से वे उतरे और वहां से पैदल घर जाने लगे. उनके घर के 200 मीटर पहले एक बांध है. कयास लगाया जा रहा है कि रात के अंधेरे में रास्ता भटक जाने के कारण वे बांध में गिर गये और वहां डूबने से उनकी मौत हो गयी. देर रात तक जब वे घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की. 

 

रविवार को जब एक ग्रामीण बहादुर उरांव बांध की ओर गये तो उन्होंने एक शव को बांध में तैरते देखा. उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी स्थानीय लोगों को दी. लोगों ने इसकी सूचना बालुमाथ थाना को दी.

 

ग्रामीणों के सहयोग से शव को बांध से बाहर निकाला गया. उनकी शिनाख्त नानहू उरांव के रूप में की गयी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, लातेहार भेजा. पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही