Latehar News : दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक अनुमंडल पदाधिकारी दिनेश कुमार और एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में संयुक्त रूप से आयोजित की गयी. बैठक में एसडीओ श्री कुमार ने सभी दुर्गा पूजा समितियों से पूजा से पूर्व लाइसेंस ले लेने की अपील की.
इसे भी पढ़ें...
उन्होंने पंडाल में अग्निशमन यंत्र की व्यवस्था करने, बिजली का उपयोग सावधानीपूर्वक करने और विजर्सन के रूट चार्ट का पालन करने की अपील की. उन्होंने कहा कि पूजा में अशांति फैलाने वाले चिन्हित असामाजिक तत्वों को नोटिस दिया जा रहा है.
एसडीपीओ श्री गुप्ता ने कहा कि पूजा के दौरान सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखी जायेगी. उन्होंने किसी भी अफवाह पर ध्याान नहीं देने और किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना पुलिस को देने की अपील की.
बैठक में थाना प्रभारी अशोक पासवान, पुअनि रमाकांत गुप्ता व राजा दिलावर, अंचल निरीक्षक एके सिंह और नगर प्रबंधक राजकुमार वर्मा के अलावा विभिन्न दुर्गा पूजा समितियों के प्रतिनिधि व दूसरे संप्रदाय के मानिंद लोग भी उपस्थित थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

