Latehar News : जिले के हेरहंज थाना क्षेत्र के डाटम पाटम फॉल में डूबे दोनों युवकों के शव को 20 घंटे बाद निकाला जा सका. सोमवार को एनडीआरएफ की टीम ने काफी प्रयास के बाद दोनों शवों को बरामद किया. शवों को निकालने के बाद हेरहंज पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया है.
इसे भी पढ़ें...
बता दें कि बालुमाथ थाना क्षेत्र के रहमत नगर निवासी जाकिर कुरैशी के पुत्र आकिब कुरैशी (20) और पांकी थाना क्षेत्र के आशिफ अंसारी नहाने के लिए रविवार को डाटम पाटम फॉल गए थे. नहाने के क्रम में दोनों गहरे पानी में डूब गए. रविवार को उनकी काफी खोजबीन की गयी. लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला.
सोमवार को एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया. टीम ने काफी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला. घटना के बाद दोनों परिवारों के घरों में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

