Search

 
 
 

Latehar News : बुनियादी सुविधाओं को बहाल करने की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे पंसस

Latehar News : श्री खान ने बताया कि चंदवा प्रखंड के सांसद आदर्श ग्राम चटुआग और जिला प्रशासन की ओर से घोषित आदर्श पंचायत कामता में सड़क, पानी, बिजली व अन्य बुनियादी सुविधाओं की कमी है. वर्ष 2014 में तत्कालीन सांसद सुनील कुमार सिंह ने चटुआग गांव को गोद लिया था इसके बाद जिला प्रशासन ने सम्पूर्ण कामता पंचायत को आदर्श पंचायत के रूप में घोषित कर दिया.
 
भूख पड़ताल

Latehar News : जिले के चंदवा प्रखंड के कामता पंचायत समिति सदस्य अयूब खान रविवार को कामता पंचायत के परहिया टोला स्थित स्कूल में अन्य ग्रामीणों के साथ भूख हड़ताल पर बैठकर पंचायत में बुनियादी सुविधाएं बहाल करने की मांग की. 

 

इसे भी पढ़ें...

 

श्री खान ने बताया कि चंदवा प्रखंड के सांसद आदर्श ग्राम चटुआग और जिला प्रशासन की ओर से घोषित आदर्श पंचायत कामता में सड़क, पानी, बिजली व अन्य बुनियादी सुविधाओं की कमी है. वर्ष 2014 में तत्कालीन सांसद सुनील कुमार सिंह ने चटुआग गांव को गोद लिया था इसके बाद जिला प्रशासन ने सम्पूर्ण कामता पंचायत को आदर्श पंचायत के रूप में घोषित कर दिया. 

 

शुरुआती दौर में चटुआग और इस पंचायत की विकास के लिए सांसद और जिला प्रशासन की ओर से कई विकास योजनाएं बनाई गई लेकिन यह धरातल पर आज तक नहीं उतरा. चिरोखाड़ में सांसद ने दो बार राष्ट्रीय झंडा फहराया. उस गांव में सड़क तक नहीं है. पगडंंडी से ग्रामीण आवागमन करते हैं. परहैया टोला स्कूल में आने जाने के लिए सड़क नहीं है. एक जलमीनार थी जो कई माह से खराब पड़ा हुआ है.

 

इस कारण आदिम जनजाति परिवारों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है. गांव के कई टोलों में आज तक बिजली नहीं पहुंच पाई है. चिरोखाड़ (पोक्या) स्कूल की भी सड़क नहीं है. सड़क के अभाव के कारण इस गांव में एम्बुलेंस नहीं आती है.  

 

मौके पर दसवा परहिया, नेमा परहिया, रंगवा परहिया, सनिका मुंडा, मुन्ना मुंडा, दाउद होरो, अंधरियस टोपनो, अभिराम बारला, सुलेंन्द्र परहिया, बिफईया परहिया, मुकेश परहिया, जीदन टोपनो, मोनीता देवी, बसंती देवी, मोनीका देवी, रायमुनी देवी, सुनीता देवी, सुखलाल परहिया समेत दर्जनों महिला-पुरुष शामिल थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही