Latehar News : जिले के बरवाडीह प्रखंड मुख्यालय के प्रसिद्ध प्राचीन पहाड़ी मंदिर परिसर स्थित मां पार्वती मंदिर में बीती रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोर मंदिर से मां पार्वती के मुकुट समेत कई अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए. घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है.
इसे भी पढ़ें...
मंदिर के पुजारी मृत्युंजय मिश्रा ने बताया कि चोरों ने रात के अंधेरे का फायदा उठाकर चोरी कर ली है. रविवार की सुबह मंदिर पहुंचने पर चोरी की घटना की जानकारी हुई. इसके बाद इसकी सूचना स्थानीय लोगों को दी गई. चोरी की घटना के बाद मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं.
स्थानीय लोगों ने घटना की जांच कर चोरों का पता लगाने और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है. पुलिस घटना की जांच में जुट गई है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

