Search

 
 
 

Latehar News : नाबालिग के अपहरण व हत्या मामले में दो गिरफ्तार, किशोर निरुद्ध

Latehar News : पुलिस के अनुसार 22 अगस्त 2026 को कृष्णा प्रसाद के लिखित आवेदन पर मनिका थाना कांड संख्या 71/2026 दर्ज की गई थी. आवेदन आधार पर कृष्णा प्रसाद ने अपने 16 वर्षीय पुत्र का 15 अगस्त को अपहरण किए जाने की प्राथमिकी कराई थी.
 
गिरफ्तार आरोपी
  • गुमशुदा नाबालिग का कंकाल बरामद

Latehar News : जिले के मनिका थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग के अपहरण एवं हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जबकि एक नाबालिग आरोपी को निरुद्ध किया गया है. 

 

इसे भी पढ़ें...

 

पुलिस के अनुसार 22 अगस्त 2026 को कृष्णा प्रसाद के लिखित आवेदन पर मनिका थाना कांड संख्या 71/2026 दर्ज की गई थी. आवेदन आधार पर कृष्णा प्रसाद ने अपने 16 वर्षीय पुत्र का 15 अगस्त को अपहरण किए जाने की प्राथमिकी कराई थी. 

 

मामले के उद्भेदन के लिए पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के  निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) प्रदीप कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई. पुलिस ने मानवीय और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार एवं एक नाबालिग को निरुद्ध किया.

 

आरोपियों ने पुलिस के समक्ष स्वीकार किया कि उन्होंने नाबालिग को बहला-फुसलाकर मोबाइल छीनने के लिए साथ लिया था. उन्होंने बताया कि विरोध करने पर उसे बंशी नाला जंगल (कुमंडीह) ले गए और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और शव छिपा दिया. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर गुमशुदा नाबालिग का कंकाल बरामद किया.

 

इसके अलावा स्कूल ड्रेस एवं चप्पल, मोबाइल और घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल बरामद  किया है. गिरफ्तार आरोपियों में प्रेमचंद भुईयां (19) और शिवम भुईयां उर्फ शिवम कुमार उर्फ श्याम (20) का नाम शामिल है. जबकि एक नाबिलग (17) को निरुद्ध किया गया है. सभी मनिका थाना क्षेत्र के निवासी है.

 

गिरफ्तार और निरुद्ध आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. छापामारी में डीएसपी प्रदीप कुमार, थाना प्रभारी विक्रांत कुमार उपाध्याय, अनुसंधानकर्ता अवनीश कुमार सहित मनिका थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही