Search

 
 
 

Latehar News : रेलवे ट्रैक से महिला का शव बरामद, आत्महत्या की आशंका

Latehar News : मृतका के पास से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान पार्वती तुरी पति वीरू तुरी (अंंबाटांड़, सेरक ) के रूप में की गयी है. रेलवे ट्रैक में शव पड़े होने की सूचना मिलने पर स्थानीय व रेलवे पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गयी है.
 
शव बरामद

Latehar News : सीआईसी सेक्शन के बरकाकाना-बरवाडीह रेलखंड में टोरी (चंदवा) रेलवे फाटक के डाउन लाइन से पास से एक महिला का शव बरामद किया गया है. शव का सिर धड़ से अलग पाया गया है. इससे कयास लगाया जा रहा है कि उसने पटरी पर सिर रख कर आत्महत्या की है. 

 

मृतका के पास से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान पार्वती तुरी पति वीरू तुरी (अंंबाटांड़, सेरक ) के रूप में की गयी है. रेलवे ट्रैक में शव पड़े होने की सूचना मिलने पर स्थानीय व रेलवे पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गयी है. पुलिस घटना की हर बिंदु से जांच कर रही है. पुलिस ने मृतका के घर वालों को इसकी जानकारी दे दी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही