Search

 
 
 

Lohardaga News : जंगल से लौट रही नाबालिग के साथ दुष्कर्म, FIR, आरोपी दो युवक फरार

Lohardaga News   जिले के कुड़ू थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म हुआ है. पीड़िता की मां की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं.
 
नाबालिग से दुष्कर्म

Lohardaga News :  जिले के कुड़ू थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म हुआ है. पीड़िता की मां की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं.

 

लोहरदगा से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

 

जानकारी के अनुसार, नाबालिग जंगल से लकड़ी लेकर अपने घर लौट रही थी. इसी दौरान रास्ते में दो युवक उसे जबरन जंगल ले गए और वहां उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया.

 

आरोप है कि घटना के बाद आरोपियों ने नाबालिग को धमकी दी कि अगर उसने किसी को घटना के बारे में बताया तो उसके परिवार को जान से मार दिया जाएगा.

 

हालांकि डरी-सहमी नाबालिग किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी. इसके बाद वह अपनी मां के साथ कुड़ू थाना पहुंची और पुलिस को लिखित शिकायत दी.

 

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल जांच कराया है. पुलिस अब फरार दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. इधर परिवार ने पुलिस से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही